Arrest :- जम्मू- कश्मीर का अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के दो अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

 देहरादून 08 जनवरी 2026।

   गोपाल कृष्ण अग्रवाल पुत्र स्व० प्यारे लाल निवासी 26 डी चन्दरनगर ने  06 जनवरी को कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से लाखो रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली गई है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर मे मु0अ0सं0- 06/26 धारा 305 (ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए,

निर्देशों पर कोतवाली नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए,

घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई,

तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अपराधों में प्रकाश में आये अभियुक्तों व कोर्ट की तारीखों में आये अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए,उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप 07 जनवरी 26 की रात्रि चैकिंग के दौरान,

मुखबिर की सूचना पर मद्रासी कालोनी के निकट रेलवे लाइन के पास से 02 अभियुक्तों जावेद अहमद उर्फ मेराजुद्दीन पुत्र मौहम्मद रमजान भटट,

तथा फरीद पुत्र गुलाम कादिर को उक्त घटना में चोरी की गई ज्वैलरी तथा घटना में प्रयुक्त औजारों के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं तथा कारपेंटर का काम करते हैं।

लकडी चिरान के बहाने वे अलग अलग राज्यो मे घूमते हुए बंद घरों को चिन्हित कर चोरी की घटनाओ को अंजाम देते हैं।

अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा पूर्व में उत्तराखण्ड के टिहरी, चमोली ,पौडी, रुद्रप्रयाग व देहरादून के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर ,पंजाब, हरियाणा,

हिमाचल प्रदेश में भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया है। गिरफ्तार अभियुक्त जावेद जनपद पौड़ी का गैंगस्टर है।

अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा करीब डेढ माह पूर्व कोतवाली नगर क्षेत्र में भी एक अन्य चोरी की घटना कों अंजाम देना स्वीकार किया गया,

अभियुक्त का नाम जावेद अहमद उर्फ मेराजुद्दीन पुत्र मौहम्मद रमजान भटट निवासी ग्राम जुडेगा तहसील गुंडोग जिला डोडा, जम्मू कश्मीर, उम्र 38 वर्ष।

फरीद पुत्र गुलाम कादिर भट्ट निवासी उपरोक्त, उम्र-35 वर्ष।

बरामद माल का विवरण घटना में चोरी की गई ज्वैलरी व मूर्तिया ( अनुमानित मूल्य 18 लाख रुपये )आलानकब – 01,

ये भी पढ़ें:   Digital Arrest:- एसटीएफ व साईबर क्राईम ने धोखाधड़ी करने वाले राष्ट्रीय गिरोह का किया पर्दाफाश कर एक को पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *