Headlines

Accident News:-दिल्ली की कार जीरो प्वाइंट के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी चार घायल

मसूरी -पुलिस कंट्रोल रूम ने से कोतवाली मसूरी को जीरो पॉइंट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने की सूचना दी।इस सूचना पर थाने मसूरी से पुलिस बल मौके पर पहुँचा तथा फायर सर्विस एव स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया।
दुर्घटना स्थल पर एक हयून्डे आई-20 कार जोकि दिल्ली नम्बर: डीएल-01-सीआर-8797 रोड से 20 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी, मौके पर पुलिस टीम के साथ फायर सर्विस तथा स्थानीय लोगों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस में ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

कार सवार युवकों में से किसी को भी गम्भीर चोटें नहीं आई हैं। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कार में चार लोगों सवार थे जो दिल्ली से मसूरी घूमने के लिए आये थे और जीरो प्वाइंट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

ये भी पढ़ें:   Case Filed :- जिला प्रशासन की चेतावनी शाम तक रोड रिस्टोर न होने पर सम्बन्धितों पर होगा मुकदमा दर्ज

विवरण घायलों में करण पुत्र सतीश सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी 327 झील खुरंजा निकट गीता कॉलोनी दिल्ली, आशीष पुत्र शंकर निराला उम्र 21 वर्ष निवासी 327 झील खुरंजा निकट गीता कॉलोनी दिल्ली,आकाश पुत्र रामानंद राम उम्र 20 वर्ष निवासी 327 झील खुरंजा निकट गीता कॉलोनी दिल्ली,रोशन पुत्र दिलीप सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी 327 झील खुरंजा निकट गीता कॉलोनी दिल्ली ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *