Headlines

Accident:- टोल प्लाजा के पास बारातियों की बस का एक्सीडेन्ट 12 बाराती घायल

देहरादून  :- कोतवाली डोईवाला को सूचना मिली हुई कि टोल प्लाजा लच्छीवाला के पास एक प्राईवेट बस संख्या UP15CT-8271 का एक्सीडेन्ट हो गया है।

इस सूचना पर कोतवाली डोईवाला से बचाव व आवश्यक कार्यवाही को पुलिस बल रवाना किया गया। मौके पर 36 सीटर बस संख्या UP15CT-8271, जो दिल्ली से नेहरूग्राम बारात लेकर आई थी।

शादी पूर्ण होने के बाद आज 30 बारातियों को लेकर वापस संगम विहार दिल्ली जा रही थी, जिसे बस चालक बबलू चला रहा था।

इस बस का टोल प्लाजा के पास तकनिकी खराबी से ब्रेक फेल होने के कारण अनियन्त्रित होकर डिवाईडर से जा टकराई। दुर्घटना में बस सवार एक महिला मन्जू उम्र 44 वर्ष को गंभीर चोट आई है।

ये भी पढ़ें:   Review Meeting 🤝:-मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

बस सवार अन्य व्यक्तियों को साधारण चोटें आई है। सवारियों को डोईवाला पुलिस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।

घायलों में सभी को साधारण चोट जिसमें नरेन्द्र वंसवाल उम्र 40 वर्ष, चन्द्रवती उम्र 40 वर्ष, वैशनवी उम्र 11 वर्ष,

दीपक कुमार उम्र 44 वर्ष,अन्जू उम्र 36 वर्ष,सानवी उम्र 13 वर्ष, नवीन उम्र 22 वर्ष, राजेन्द्र प्रसाद उम्र 46 वर्ष।

निवांश उम्र 05 वर्ष, बबलू उम्र 36 वर्ष, सुमित उम्र 38 वर्ष, मंजू उम्र 44 वर्ष (फ्रेक्चर),सभी निवासी संगम विहार, दिल्ली के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *