Headlines

Adjourned :- तीलू रोतैली व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार वितरण स्थगित होगा बाद में : रेखा आर्या

देहरादून, 6 अगस्त 2025।

पूरे प्रदेश में भारी बारिश और आपदा के चलते प्रदेश सरकार ने अभी राज्य स्तरीय तीलू रोतैली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के वितरण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

प्रदेश सरकार उचित समय पर इन पुरस्कारों के वितरण का कार्यक्रम जारी करेगी ।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश की वीर नारियों को सम्मानित करने के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाता है,

लेकिन इस साल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते हालात सामान्य नहीं है। इस कारण इस पुरस्कार की विजेता को सम्मानित करना अभी संभव नहीं हो पाएगा।

इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार का वितरण भी अभी स्थगित कर दिया गया है। इन दोनों पुरस्कारों का वितरण 8 अगस्त को देहरादून में आयोजित होने वाले समारोह में किया जाना था।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार के सभी अंग अभी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आपदाग्रस्त इलाकों में राहत कार्य पहुंचने में व्यस्त हैं।

इस कारण अभी इन पुरस्कारों का वितरण समारोह आयोजित किया जाना संभव नहीं है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मौसम में सुधार होने पर जल्दी ही इन दोनों पुरस्कारों के वितरण समारोह की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   Agreed :-मंत्री से वार्ता के बाद धरना खत्म करने पर राजी हुए पीआरडी स्वयं सेवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Menuzord – Responsive Megamenu Meow! – Pet Care & Pet Shop Elementor WordPress WooCommerce Theme Mercado Pago for LatePoint (Payments Addon) Mercado Pro – Turn your WooCommerce into Multi Vendor Marketplace Mercadopago Payment gateway for Easy Digital Downloads Merchandiser – Clean, Fast, Lightweight WooCommerce Theme Merge – Personal Portfolio & Resume WordPress Theme Merk – Branding Solution & Advertising Agency Elementor Template Kit Merope – Photography WordPress Theme Mersal – One Page MultiPurpose WordPress Theme