देहरादूनEncouragement :- नमो युवा रन में दौड़ लगकर मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया Panchur Varta21 September 202521 September 202501 min देहरादून 21 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को घंटाघर, देहरादून में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘नमो युवा रन’ का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों के साथ दौड़ में सम्मिलित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नमो युवा रन’ केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह युवाओं में ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए। ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को नई दिशा और व्यापक जनभागीदारी प्रदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित युवाओं का आह्वान किया, कि वे स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देशभर में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को नई गति मिल रही है। और ‘सेवा पखवाड़ा’ के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सकारात्मक योगदान देने का अवसर प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं की ऊर्जा राष्ट्रहित में और अधिक सार्थक होती है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास, अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यक्रम के संयोजक विपुल मैदोली सह संयोजक देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे। ये भी पढ़ें: Case Filed :- जिला प्रशासन की चेतावनी शाम तक रोड रिस्टोर न होने पर सम्बन्धितों पर होगा मुकदमा दर्ज Post navigation Previous: Hakam :- नकल माफिया हाकम सिंह व उसके सहयोगी को पुलिस ने किया गिरफ्तारNext: Flag of :- सीएम धामी ने आदि कैलाश परिक्रमा प्रोमो रन का फ्लैग ऑफ करते Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Case Filed :- जिला प्रशासन की चेतावनी शाम तक रोड रिस्टोर न होने पर सम्बन्धितों पर होगा मुकदमा दर्ज Panchur Varta3 February 20263 February 2026 0
Inauguration :-मुख्यमंत्री धामी ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ Panchur Varta2 February 2026 0
persecuted :- पुलिस का वर्क कल्चर सुधरे, आम आदमी को न सताया जाए – सीएम धामी Panchur Varta2 February 20263 February 2026 0
Grey Water :- जिला प्रशासन की कार्रवाई गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों का ग्रे-वाटर किया गया बंद Panchur Varta2 February 20262 February 2026 0