Mourning:- मुख्यमंत्री धामी व कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने युवा पत्रकार गिरीश भंडारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

देहरादून  -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा पत्रकार गिरीश भंडारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार स्वर्गीय गिरीश भंडारी के परिवार की हर संभव सहायता करेगी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।वहीं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी गिरीश भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी एक प्रेस नोट जारी कर इलेक्ट्रोनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार गिरीश भंडारी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करतेे हुए कहा कि गिरीश भंडारी बहुत ही होनहार और मेहनती पत्रकार थे।

ये भी पढ़ें:   Festival :- होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक - मुख्यमंत्री

वह अपने कार्य के प्रति बहुत ही गंभीर और सजग रहते थे। बहुत ही कम उम्र में उनके आकस्मिक निधन का सामाचार अत्यंत दुखदाई एवं कष्टकारी है।

करन माहरा ने कहा कि मैं परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करुंगा की वह उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

उन्होने कहा कि किसी को अचानक खोने की पीडा उनके परिजन ही समझ सकते है। कांग्रेस परिवार की संवेदना और सद्भावना पीडित परिवार के साथ है।

करन माहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार को भी पीडित परिवार के साथ खडे होकर उनके आश्रित को रोजगार और उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *