Headlines

Meeting:-सीएस ने घरेलू गैस की आपूर्ति के समबन्ध में ऑयल कम्पनी के नोडल अधिकारी के बैठक की

देहरादून 29 मार्च 2026।

 वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के उपरान्त उत्पन्न परिस्थितियों के परिणामस्वरूप गैस एवं ईंधन की नियमित आपूर्ति एवं सम्भावित कठिनाई के समाधान के सम्बन्ध में,

मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा समस्त प्रमुख सचिव/सचिव, महानिदेशक, पुलिस, मण्डल आयुक्त, कुमायॅू/गढ़वाल, समस्त जिलाधिकारी,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, समस्त जिला पूर्ति अधिकारी तथा ऑयल कम्पनी के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

जिसमें घरेलू गैस की आपूर्ति के समबन्ध में ऑयल कम्पनी के नोडल अधिकारी एल0पी0जी0 स्वर्ण सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि घरेलू गैस की आपूर्ति लगभग सामान्य है।

वहीं अस्पताल एवं शैक्षणिक संस्थाओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।

सचिव, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा भी अवगत कराया गया कि स्थिति सामान्य है।

 समस्त जिलाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपदोें में घरेलू गैस की आपूर्ति लगभग सामान्य है।

किन्तु व्यावसायिक गैस सिलेण्डर की आपूर्ति अपेक्षाकृत कम हो रहा है। सभी के द्वारा व्यावसायिक गैस सिलेण्डर की आपूर्ति बढाये जाने की मांग की गयी।

 मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड द्वारा ऑयल कम्पनियों के अधिकारियों को शासन द्वारा जारी 40 प्रतिशत नयी एस0ओ0पी0 के अनुसार व्यावसायिक गैस सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

 राज्य स्तरीय समन्वयक, आई0ओ0सी0एल0 द्वारा अवगत कराया गया कि डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति एवं स्टाॅक सामान्य है। कोई समस्या नहीं है।

जिलाधिकारियों द्वारा भी अवगत कराया गया कि जनपदों में डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है और कोई समस्या नहीं है।

 अपर सचिव, कृषि द्वारा अवगत कराया गया कि उर्वरक की कोई कमी नही है। उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये कि,

यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि उर्वरक को निर्धारित सीमा के अन्तर्गत ही वितरण सुनिश्चित किया जाये। किसी भी दशा में दुरूपयोग न होने पाये।

 मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा आगामी चारधाम यात्रा के दौरान एल0पी0जी0 की उपलब्धता एवं आपूर्ति के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी, रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी द्वारा अवगत कराया गया कि 19 अप्रैल 2026 से चारधाम यात्रा प्रारम्भ हो रही है।

जिस हेतु व्यावसायिक गैस सिलण्डरों की अतिरिक्त मांग होगी। इस हेतु मुख्य सचिव, महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि चारधाम यात्रा हेतु एल0पी0जी0 एवं व्यावसायिक गैस की अतिरिक्त मांग भारत सरकार को प्रेषित की जाये।

साथ ही ऑयल कम्पनियाें को निर्देश दिये गये कि चारधाम यात्रा मार्ग पर व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति विगत वर्ष के मांग के अतिरिक्त करवाना सुनिश्चित करेंगे।

चारधाम यात्रा में गैस की मांग के सम्बन्ध में सचिव, पर्यटन को निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुये वास्तविक मांग एवं समाधान के सम्बन्ध में प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराया जाये।

  उत्तराखण्ड शासन द्वारा गैस के वैकल्पिक व्यवस्था हेतु लकड़ी, सोलर, पिरूल (ब्रिकेट्स), इन्डक्सन, बाॅयोफ्यूल का उपयोग किये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित सचिवों को योजना बनाने तथा आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

 पी0एन0जी0 (पाईप्ड नैचुरल गैस) के विस्तार के सम्बन्ध में नोडल अधिकारी/जी0एम0 गेल गैस द्वारा बताया गया कि राज्य में पांचों सी0जी0डी0 (सिटी गैस डिस्ट्रीब्युशन) नेटवर्क कम्पनियों को समस्त जनपदों में एन0ओ0सी0 प्राप्त हो गयी है।

सभी कम्पनियों द्वारा युद्ध स्तर पर लाईन बिछाने तथा कनैक्शन जारी किये जाने का कार्य किया जा रहा है।

 उत्तराखण्ड शासन द्वारा समस्त जिलाधिकारियों को नियमित रूप से पी0एन0जी0 विस्तार के कार्य की समीक्षा करने तथा समाधान करने के निर्देश दिये गये।

 उत्तराखण्ड शासन द्वारा पुलिस विभाग को निर्देश दिये गये कि अन्तर्राष्ट्रीय बाॅर्डर में सर्विलान्स बढायी जाये।

गैस, फर्टिलाइजर आदि की तस्करी न होने पाये। खाड़ी देशों में अप्रवासी उत्तराखण्डियों की सहायता के लिये टोल फ्री नम्बर जारी किया जाये।

 बैठक में एक सुझाव यह भी प्राप्त हुआ कि शादी में व्यावसायिक गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने पर विचार किया जाये।

विचार-विमर्श के उपरान्त मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा शादी के अवसर पर दो अस्थायी गैस कनैक्शन जारी करने के निर्देश ऑयल कम्पनियों के अधिकारियों को दिये गये।

बैठक के अन्त में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा एल0पी0जी0 एवं ईंधन के सप्लाई चेन की लगातार समीक्षा करने, नियमित प्रवर्तन करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों एंव विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

 बैठक में प्रमुख सचिव, खाद्य एल0फैनई, प्रमुख सचिव, ऊर्जा  आर0 मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव गृह  शैलेश बगौली,

आयुक्त गढ़वाल मण्डल  विनय शंकर पाण्डेय, सचिव, खाद्य आनन्द स्वरूप एवं वी0सी0 के माध्यम से आयुक्त, कुमायूॅ एवं समस्त जिलाधिकारी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ये भी पढ़ें:   Need :- गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं :-मुख्य सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub WooCommerce Custom Text and Elements WooCommerce Customer Email Verification WooCommerce Customer History WooCommerce Customer History Plugin WooCommerce Customer/Order/Coupon CSV Import Suite WooCommerce Customer / Order / Coupon Export WooCommerce Customer/Order XML Export Suite WooCommerce Customer Relationship Management (CRM) WooCommerce Customer Specific Pricing Plugin WooCommerce Customer Verification