देहरादूनCampaign :- अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस उत्तराखंड में यात्रा और हस्ताक्षर अभियान चलाएंगी Panchur Varta28 September 202528 September 202501 min देहरादून 28 सितम्बर 2025। कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में उत्तराखंड में तीन चरणों वाली एक यात्रा और हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रही है। कर्नल राम रतन, अध्यक्ष, सैनिक प्रकोष्ठ ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में लगभग हर परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना में है, और कांग्रेस इस योजना को रद्द करने और सैनिकों की पुरानी भर्ती प्रक्रिया को बहाल करने की मांग कर रही है। कांग्रेस ने इस योजना को देश की सुरक्षा के लिए खतरा और बेरोजगारी बढ़ाने वाला कदम बताया है। पार्टी के अनुसार, जब से यह योजना शुरू हुई है, उत्तराखंड के युवा अग्निवीर के तौर पर केवल चार साल की सेवा के लिए सेना में भर्ती नहीं होना चाहते । कांग्रेस का सैनिक प्रकोष्ठ भी इस योजना के संभावित नुकसानों को जनता के सामने उजागर कर रहा है। कांग्रेस तीन चरणों में गढ़वाल, कुमाऊं और तराई के क्षेत्र में यात्रा करके हस्ताक्षर अभियान चलाएगी और पूरा मसौदा राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। इसके बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल रामरतन का कहना है। की अग्निपथ योजना को लेकर उत्तराखंड के युवाओं में घोर निराशा है वह इस यात्रा के माध्यम से लोगों को अग्निपथ योजना के नुकसान के बारे में जागरूक करेंगे। 4 अक्टूबर को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महारा इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे ये भी पढ़ें: Review Meeting :- अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की Post navigation Previous: Demand :- हिमालयी राज्यों के लिए प्रकृति-सम्मत व जनभागीदारी युक्त विकास समय की मांग- त्रिवेंद्रNext: Victory :- छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Vedic Chanting:-कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के शासकीय कक्ष का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभारंभ Panchur Varta4 April 20264 April 2026 0
Accountability fixed:-शहरी क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी व ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी की निगरानी में होगा सत्यापन Panchur Varta4 April 20264 April 2026 0
Action:-मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस एजेंसी पर किए ट्रांसफर Panchur Varta3 April 2026 0
Inauguration :- मुख्यमंत्री धामी ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण Panchur Varta3 April 2026 0