नगर निगम देहरादून का खजाना लगातार मजबूत होता जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025- 26 में नगर निगम को भवन कर और चालानी कार्रवाई से दिसंबर आखिरी तक बड़ी आय हासिल हुई है।
नगर निगम के कर अनुभाग के अनुसार अब तक 35 करोड़ 89 लाख रुपए भवन कर जमा हो चुका है।
वहीं नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया है कि पिछले साल की तुलना में इस साल भवन कर वसूली में अधिक बढ़ोतरी हुई है।
ऑनलाइन भुगतान,नियमित अभियान और बकायादारों पर सख्ती से भवन कर वसूली में तेजी आई है।
साथ ही बताया है कि इस बार का नगर निगम लक्ष्य 75 करोड़ है ओर इस बार जिस तरह व्हाट्सएप पर बिल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई थी तो अब तक करीब पांच हजार कर धारक टैक्स जमा करा चुके है।