Headlines

Inspection :- खाद्य विभाग ने दून के विभिन्न स्वीट शॉप का संयुक्त निरीक्षण किया

देहरादून 9 अक्टूबर 2025।

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार 08 अक्टूबर को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून,

सीमा डुँगराकोटी द्वारा खाद्य विभाग देहरादून के साथ देहरादून में घण्टाघर क्षेत्र के विभिन्न स्वीट शॉप का संयुक्त निरीक्षण किया गया,

निरीक्षण में मनीष सिंह सयाना, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी (नगर निगम) एवं कपिल देव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मसूरी, दे०दून शामिल रहे।

निरीक्षण में निम्नलिखित स्वीट शॉप के लाइसेंस, खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता व उनका रख-रखाव की व्यवस्था,

कोल्ड स्टोरेज तथा एक्सपायर हो चुकी मिठाईयों के निपटारे की प्रक्रिया के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए।

हल्दीराम, घण्टाघर, देहरादून – निरीक्षण के दौरान लाईसेंस चेक किया गया जो एफ०एस०एस०ए०आई० के मानकों के अनुरूप पाया गया।

यहां मिठाईयों व अन्य सामग्रियों का रख-रखाव व्यवस्थित और स्वच्छत/हाइजीनिक पाया गया।

गुणवत्ता के परख की प्रथम चरण मिठाई का स्वाद और सुगंध होती है. जो उचित पायी गयी।

इसके उपरांत किचन के निरीक्षण में एक्सपायर मिठाईयों को जांचा गया व उनके निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की गयी।

जिस पर बताया गया कि एक्सपायर मिठाईयों को पैक कर कूडे में डाला जाता है।

यह भी बताया गया कि मिठाईयां अधिकतम 02 माह तक खाने योग्य रहती है।

प्रतिदिन हुई एक्सपायर मिठाईयों को उनकी संख्या के साथ एक रजिस्टर में अंकित किया जाता है.

जिसकी जांच निरीक्षण टीम द्वारा की गयी। फीज में रखे सामग्रियों को भी देखा गया।

बताया गया कि सभी सामग्रियां कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराई जाती है और उनके यहां सिर्फ लड्‌डू ही बनाये जाते हैं।

इसके उपरांत प्रथम त्तल पर स्थित हल्दीराम के रेस्टोरेन्ट के किचन का भी निरीक्षण किया गया,

जिसमें सेमी-कुक्ड और फूल-कुक्ड भोजन का निरीक्षण किया गया, जिसमें छोले और मीक्स-वैज व अन्य खाद्य सामग्रियों के बारे में भी जानकारी ली गयी।

साथ ही खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल की गुणवत्ता की जांच हेतु टी०पी०सी० मीटर, जोकि फ्री फैटी एसिड की जांच करता है, से उसी समय जांच की गयी।

बताया गया की तेल का निस्तारण करने के लिये फैक्ट्री में भेजा जाता है, जिससे बायोडिजल बनता है।

प्रत्येक दिन 4 से 5 लीटर तेल का निपटारा किया जाता है। साथ ही प्रत्येक दिन इस्तेमाल होने वाली सब्जियों का मैन्यू भी दिखाया गया,

जिसमें मात्रा के अनुसार ही इस्तेमाल की जाती है। अंत में निरीक्षण टीम द्वारा हल्दीराम रेस्पबेरी और चॉकलेट पेस्ट्री की जांच हेतु नमूने लिये गए।

और फॉर्मलिन के इस्तेमाल से इनग्रेडिएंट्स को संरक्षित करने की प्रक्रिया की गयी और लैब में जांच हेतु सील पैक किया गया।

निरीक्षण टीम द्वारा निर्देशित किया गया कि इस्तेमाल किये जाने वाले तेल को एक ही बार इस्तेमाल किया जाए।

त्योहारों के समय खाद्य सामग्रियों व मिठाईयों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए।

कुमार स्वीट शॉप, घण्टाघर, देहरादून – निरीक्षण के दौरान पूछताछ की गयी और किचन, रेस्टोरेन्ट व मिठाई कॉउन्टर का निरीक्षण किया गया।

बताया गया की खाद्य सामग्रियों में इस्तेमाल होने वाले तेल को एक ही बार इस्तेमाल किया जाता है।

किचन का निरीक्षण किया गया और मिठाईयों की गुणवत्ता भी जांची गयी। बताया गया कि सभी सामग्रियों का निर्माण वे अपने ही शॉप में करते हैं।

अंत में निरीक्षण टीम द्वारा मलाई रोल मिठाई की जांच हेतु नमूना लिया गया। टीम द्वारा प्रतिष्ठान में और अधिक साफ सफाई/ हाईजीन हेतु कार्य करने के निर्देश दिये गए।

बंगाली स्वीट, घण्टाघर, देहरादून- निरीक्षण के दौरान पूछताछ की गयी और सम्पूर्ण जानकारी ली गयी।

बंगाली स्वीट के संचालक ने बताया कि उनके यहां सिर्फ मिठाईयों की विक्री होती है। और टिक्की का निर्माण वे अपने यहां ही करते हैं।

लॉईसेन्स की जांच की गयी जो मानकों के अनुरूप पाया गया। अंत में निरीक्षण टीम द्वारा मलाई चमचम मिठाई को जांच को लिया गया।

और सफाई/हाइजीन हेतु कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए तथा त्यौहारी सीजन में अधिक सावधानी रखने के निर्देश दिये गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा इसी प्रकार विभिन्न विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जाता है,

जिससे आमजन को उपलब्ध होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की जा सके।

ये भी पढ़ें:   Signature:- आईटीबीपी और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य हुआ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Hotale – Hotel Booking WordPress Hotel Booking & Mailchimp Integration Hotel Booking Notifier – Event-Driven Emails Hotel Booking - Resort Elementor Pro Template Kit Hotel Booking System for WordPress Hotel Booking – WooCommerce WordPress Plugin Hotel Booking WordPress Theme – Luviana Hotel Booking WordPress Theme – Vierra Hotel Leisure WordPress Theme Hotel Listing