देहरादूनGarland :- सीएम धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया Panchur Varta25 September 202525 September 202501 min देहरादून 25 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दीनदयाल पार्क, देहरादून में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अंत्योदय के संकल्प को राज्य की विकास नीति की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष, राजसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। ये भी पढ़ें: Divine Organs :-दिव्यांग जन दिव्यांग नहीं, समाज के दिव्य-अंग हैं-मुख्यमंत्री Post navigation Previous: WUPL:- टिहरी क्वीन्स ने पिथौरागढ़ हरिकेंस को हराकर शीर्ष स्थान हासिल कियाNext: CBI investigation :- पेपर लीक घोटाले की हो सीबीआई जांच- प्रीतम Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Campaign :- एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान Panchur Varta5 December 20255 December 2025 0
Mapping :- 2003 की मतदाता सूची से की जाएगी वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग-पुरुषोत्तम Panchur Varta4 December 20254 December 2025 0
Happiness :- डीएम ने बढ़ती ठंड में निकेतन में बांटे स्वेटर-टोपी, बच्चों के चेहरे पर आई खुशी Panchur Varta3 December 20253 December 2025 0