Headlines

Respected :- जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सहित सभी पंचायत प्रतिनिधियों का हरीश रावत ने किया सम्मानित

देहरादून 17 अगस्त 2025

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र प्रमुख पंचायत अघ्यक्ष, नगर निगम पार्षद आदि जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

जिसमें नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों के जिला पंचायत संदस्य, क्षेत्र प्रमुख व नगर निगम के पार्षद शामिल रहे।

 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सभी निर्वाचित नेताओं को स्वागत करते हुए कहा कि देहरादून के जिला पंचायत चुनाव के नायक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह रहे है।

उन्होने जिस कुशलता के साथ व अपने नेतृत्व क्षमता के बलबुते पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा को तोड़ा हैं।

क्योंकि विभिन्न चुनाव में हारने के बाद प्रीतम सिंह के नेतृत्व में तमाम सरकारी बाधाओं अड़चनों के बावजूद भी उन्होने कांग्रेस का परचम लहराया है।

उनके साथ-साथ तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता सभी बधाई के पात्र है कि उन्होंने देहरादून की इस जीत का संदेश पूरे प्रदेश व देश को देकर यह साबित कर दिया।

कि कांग्रेस कार्यकर्ता की एकजुटता व अपने संघर्ष के बलबूते पर भाजपा को शिकस्त दे सकता है। उन्होने कहा कि यदि राज्य सरकार ने बाधा नही ड़ाली होती तो शायद हम इतने जागरुक होकर नही लड़ पाते।

वहीं रावत ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की तारिफ करते हुए कहा कि उन्होंने भी इस बीच कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाने में कोई कसर नही छोड़ी है।

वो भी इस जीत के भागीदार है और यही जीत 2027 मे कांग्रेस सरकार लाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

हरीश रावत ने कहा कि हम संघर्ष के बलबूते पर आप सब के साहस, संघर्ष व सहयोग से कांग्रेस की सरकार बनायेगें।

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने स्वागत समारोह मे बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश के अन्दर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया।

और गुन्ड़ागर्दी व लोकतंत्र को कूचने का काम किया है फिर भी हम कार्यकर्ता के दम पर व पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के रणनीति कौशल से देहरादून जिला पंचायत जितने मे सफल रहे है।

यह हमारी एकजुटता व संघर्ष का परिणाम है।पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए।

कहा कि देहरादून के जिला पंचायत के चुनावों मे जोर जबरजस्ती से सरकारी मशीरनरी का दुरुपयोग और आरक्षण अवैध रुप मे किया था।

फिर भी हम जनता के सहयोग व कार्यकर्ताओ के बल पर जिला पंचायत अघ्यक्ष सुखविन्दर कौर व उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह को विजयी बनाने मे सफलता प्राप्त की है।

इस विजय मे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तारिफ करते हुए कहा कि वो निरंतर अपने संघर्ष सक्रियता से हम सबका मनोबल बढ़ा रहे थे।

जिसका लाभ हम सबको मिला है और हम सब एकजुट होकर 2027 मे कांग्रेस की सरकार लाने मे सफल रहेगें। उन्होने यह भी कहा कि नैनीताल, रुद्रप्रयाग,

अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सभी जिलो मे पुलिस के बलबूते पर चुनाव को प्रभावित करने का खुला प्रयास किया गया।

 कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने किया।

 सम्मानित होने वाले जिला पंचायत सदस्य खुशबू गुरुंग, संजय किशोर, विरेन्द्र सिंह रावत, प्रवीण सिंह रावत, केशर सिंह, दीवान सिंह तोमर,

श्याम सिंह चौहान, अमिता वर्मा, पिंकी रौहिला, विजय लक्ष्मी, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, सहसपुर प्रमुख अर्चना रावत, ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर सिंह,

कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान व ज्येष्ठ प्रमुख संजय सिंधवाल, प्रमुख आशा वर्मा चकराता, ज्येष्ठ प्रमुख चकराता फतह सिंह सहित देहरादून नगर निगम पार्षद कोमल वोहरा, मंगू, संगीता गुप्ता, आदि।

 कार्यक्रम मे कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव व विधायक काजी निजामुददीन, विधायक टिहरी विक्रम सिंह नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, पूर्व विधायक राजकुमार,

अयेन्द्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष      जसविन्दर सिंह गोगी, जयेन्द्र रमोला,  लाल चंद शर्मा, मोहित उनियाल,

आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, विरेन्द्र पौखरियाल, गरिमा दसौनी, गोदावरी थापली, सोमेन्द्र बोरा, महेन्द्र नेगी गुरुजी, शिशपाल बिष्ट,

राजकुमार जयसवाल, ललित सिंह बिष्ट, मनमोहन शर्मा, जगदीश धीमान, गोकुल मरोला, इतात खान, अबदुल रज्जाक,

मनोज नौटियाल, जितेन्द्र बिष्ट, सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकताओं ने शिकरत की।

ये भी पढ़ें:   Review Meeting 🤝:-मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *