Inauguration :- महापौर थपलियाल ने नगर निगम में स्वच्छता वॉर रूम का उद्घाटन किया

देहरादून  – नगर निगम देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल ने नगर निगम परिसर में स्वच्छता वॉर रूम की स्थापना एवं उद्घाटन किया गया।

इस वॉर रूम के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में कूड़े से जुड़ी समस्याओं का समाधान 1 घंटे की अवधि में किया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा स्वच्छता पेट्रोलिंग की भी शुरुआत की जाएगी।

इसके लिए नगर निगम क्षेत्र को सब-जोन्स में बांटा जाएगा एवं मुख्य सफाई सफाई निरीक्षक/सफाई निरीक्षक द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।

इसके अलावा, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 5 वार्डों को स्वच्छतम वार्ड के रूप में मान्यता दी जाएगी। नगर निगम द्वारा स्रोत पृथक्करण करने वाले घरों को भी मान्यता दी जाएगी तथा उनके घरों में स्वच्छता प्रहरी बैज लगाए जाएंगे

ये भी पढ़ें:   Best wishes :- मुख्यमंत्री ने रंगों से भरे पर्व होली की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

ताकि आस पास के लोगों को प्रेरणा मिलेगी इस पहल से नगर निगम देहरादून स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने का भी प्रयास कर रहा है।

स्वच्छता वॉर रूम के उद्घाटन के दौरान सहायक नगर आयुक्त, राजबीर सिंह चौहान, नगर निगम के समस्त मुख्य सफाई निरीक्षक/सफाई निरीक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *