देहरादूनBulldozer :- एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर Panchur Varta22 November 202501 mins देहरादून 22 नवम्बर 2025। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण एमडीडीए ने देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल रही। अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण गतिविधियों पर निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राधिकरण की टीमों ने कई स्थानों पर अभियान चलाकर अवैध निर्माणों पर सील लगाई, प्लॉटिंग स्थलों पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। इस संयुक्त कार्रवाई को अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशनों में से एक माना जा रहा है, जिसमें प्राधिकरण पूरी सख्ती के साथ मैदान में उतरा। यह अभियान अस्थाई राजधानी में तेजी से फैल रही। अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर निर्णायक प्रहार है। आने वाले दिनों में इसी प्रकार की सख्त कार्रवाइयाँ और तेज की जाएँगी। पहली बड़ी कार्रवाई कैनाल रोड (विकासनगर) स्थित टाइम्स वर्ल्ड स्कूल के सामने की गई, जहां भू-स्वामियों द्वारा लगभग 8 बीघा क्षेत्र में बिना किसी स्वीकृत मानचित्र के अवैध प्लॉटिंग, सड़क निर्माण और भूखंडों की मार्किंग की जा रही थी। एमडीडीए की टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से तैयार की गई सीमांकन रेखाओं और अस्थाई निर्माण को ध्वस्त करते हुए। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया वही सेलाकुई के डांडापुर–हसनपुर क्षेत्र में भी एमडीडीए ने सख्त कार्रवाई की। यहां लगभग 100 बीघा भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। टीम ने मौके पर मौजूद निर्माण सामग्री हटवाई, बनाया जा रहा सड़क मार्ग रुकवाया और अवैध सीमांकन को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर अवैध डेवलपमेंट आम नागरिकों के लिए भविष्य में गंभीर संकट पैदा करता है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने इस व्यापक कार्रवाई पर कहा कि प्राधिकरण जनहित में सख्त रुख अपनाए हुए है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध निर्माण, मानचित्र विचलन या अवैध प्लॉटिंग किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये भी पढ़ें: Review Meeting 🤝:-मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक Post navigation Previous: Backdoor :- उत्तराखण्ड में बैकडोर नियुक्तियों पर सरकार तत्काल रोक लगाएं – संघNext: Unit March :- ऋतु खण्डूडी और बलूनी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली तिरंगा पदयात्रा Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Review Meeting 🤝:-मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक Panchur Varta4 February 20264 February 2026 0
Festival🎶:- लोकसंस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का मंच बनेगा उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-गीता धामी Panchur Varta4 February 20264 February 2026 0
Case Filed :- जिला प्रशासन की चेतावनी शाम तक रोड रिस्टोर न होने पर सम्बन्धितों पर होगा मुकदमा दर्ज Panchur Varta3 February 20263 February 2026 0
Inauguration :-मुख्यमंत्री धामी ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ Panchur Varta2 February 2026 0