Headlines

Sign :- उत्तराखंड के निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी पहल हुआ एमओयू साइन

देहरादून 26 मार्च 2026।

उत्तराखंड सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) और सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (CSC SPV) के बीच देहरादून में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस पहल का उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण को अधिक सरल, सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाना है।

यह समझौता  पी.सी. दुमका (सचिव, UKBOCW) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

आधिकारिक दस्तावेजों पर विपिन कुमार (डिप्टी लेबर कमिश्नर) एवं  अशवनी कुमार (स्टेट हेड, CSC SPV) द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौता के मुख्य बिंदु एवं लाभ इस प्रकार से है – सरल पंजीकरण प्रक्रिया

अब उत्तराखंड के निर्माण श्रमिक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आसानी से पंजीकरण और नवीनीकरण करा सकेंगे।

वहीं श्रमिकों की योजनाओं तक सीधी पहुँच होगी,

पंजीकरण प्रक्रिया आसान होने से पात्र श्रमिकों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान विभाग एवं CSC के अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें दुर्गा (सीनियर आईटी ऑफिसर, UKBOCW),

संदीप कुमार शर्मा (स्टेट मैनेजर, सी एस सी, एस पी वी) एवं भूपेंद्र कुमार (मैनेजर, यूआईडीएआई, सी एस सी, एस पी वी ) प्रमुख रूप से शामिल थे।

ये भी पढ़ें:   Determined :- प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Gravity Forms Twilio Addon Gravity Forms User Registration Addon Gravity Forms Webhooks Add-On Gravity Forms (Word) Documents Gravity Forms WordPress Plugin Gravity Forms Zapier Addon Gravity Forms Zoho CRM Addon Gravity | Interior Design & Furniture Store WordPress Theme Gravity Perks Auto Login Gravity Perks Gravity Forms Better User Activation