Solid Waste Management :- धोरन में मेकेनाइज़्ड वेस्ट ट्रांसफर सिस्टम का सफल ट्रायल रन, पूर्व डंप साइट को वैज्ञानिक वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन में किया गया विकसित
नगर निगम देहरादून द्वारा धोरन क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक वैज्ञानिक,
स्वच्छ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में स्थापित मशीनीकृत स्थानांतरण स्टेशन का सफल ट्रायल रन किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस MTS के निर्माण का कार्य जनवरी 2025 में प्रारंभ किया गया था और लगभग एक वर्ष की अवधि में इसे पूर्ण रूप से विकसित कर संचालित होने के लिए तैयार कर लिया गया है।
पूर्व में जहाँ इस स्थान का उपयोग पारंपरिक कचरा डंपिंग के लिए किया जाता था, वहीं नगर निगम द्वारा सुनियोजित तकनीकी हस्तक्षेप,
आधारभूत संरचना विकास तथा यांत्रिक प्रणाली की स्थापना के माध्यम से इसे एक आधुनिक एवं वैज्ञानिक अपशिष्ट स्थानांतरण स्टेशन में परिवर्तित किया गया है।
इस नई प्रणाली के माध्यम से अब कचरे को जमीन पर डंप किए बिना ही सीधे कम्प्रेस्ड कैप्सूल्स में भरकर शीशमबाड़ा प्रोसेसिंग प्लांट भेजा जाएगा, जिससे ओपन डंपिंग की व्यवस्था पूर्णतः समाप्त होगी।
डंप साइट से वैज्ञानिक ट्रांसफर स्टेशन में रूपांतरण हेतु किए गए प्रमुख कार्य – स्थल का वैज्ञानिक री-डेवलपमेंट एवं लेवलिंग कर नियंत्रित संचालन हेतु प्लेटफॉर्म तैयार किया गया।
कचरे की ओपन डंपिंग को समाप्त करने के लिए रिसीविंग हॉपर आधारित मैकेनिकल डिस्चार्ज सिस्टम स्थापित किया गया।
हाई-प्रेशर स्थैतिक संघनन मशीनें की स्थापना कर कचरे का वॉल्यूम कम करने की व्यवस्था विकसित की गई।
सीलबंद कैप्सूल / कंटेनर आधारित ट्रांसफर मैकेनिज़्म लागू किया गया, जिससे लीचेट, दुर्गंध एवं फैलाव पर नियंत्रण सुनिश्चित हुआ।
पूर्ण प्रक्रिया को कोई ग्राउंड डंपिंग नहीं – डायरेक्ट मैकेनिकल ट्रांसफ़र मॉडल पर डिज़ाइन किया गया।
सेकेंडरी ट्रांसपोर्टेशन हेतु हुक लोडर आधारित वैज्ञानिक लॉजिस्टिक्स सिस्टम विकसित किया गया।
पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप स्वच्छ, नियंत्रित एवं सुव्यवस्थित संचालन अवसंरचना तैयार की गई।
यह प्रणाली देहरादून शहर में एकीकृत एवं वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी तथा कचरा प्रबंधन को पारंपरिक डंपिंग मॉडल से आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल एवं तकनीक आधारित प्रणाली में परिवर्तित करेगी।
MTS (Mechanized Transfer Station) क्या है?
Mechanized Transfer Station (MTS) एक आधुनिक, पूर्णतः यांत्रिक प्रणाली है, जहाँ विभिन्न वार्डों से एकत्रित कचरे को:
• खुले में गिराए बिना
• वैज्ञानिक तरीके से मशीनों द्वारा हैंडल करते हुए
• हाई-प्रेशर कम्पेक्शन के माध्यम से उसका वॉल्यूम कम करके
• सीलबंद कंटेनरों (Capsules) में ट्रांसफर किया जाता है
यह प्रणाली पारंपरिक ओपन डंपिंग व्यवस्था को समाप्त कर Direct Mechanical Transfer System पर कार्य करती है, जिससे दुर्गंध, गंदगी, लीचेट एवं सेकेंडरी हैंडलिंग पूरी तरह नियंत्रित रहती है।
नई प्रणाली कैसे कार्य करेगी? (Operational Process)
1. डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन (Tipper / Tip Cart / E-vehicles)
संबंधित वार्डों से कचरा संग्रहित कर सीधे धोरन स्थित MTS पर पहुँचेंगे।
2. ग्राउंड डंपिंग समाप्त
पूर्व की भाँति कचरे को जमीन पर खाली नहीं किया जाएगा।
वाहन सीधे Receiving Hopper में कचरा डिस्चार्ज करेंगे।
3. Static Compaction Machines द्वारा कम्पेक्शन
MTS पर स्थापित 2 अत्याधुनिक Static Compaction Machines हाइड्रोलिक दबाव से कचरे को कम्प्रेस करेंगी, जिससे:
• कचरे का वॉल्यूम कम होगा
• परिवहन दक्षता बढ़ेगी
• पूरी प्रक्रिया बंद एवं नियंत्रित वातावरण में होगी
4. सीधे Capsules / Closed Containers में ट्रांसफर
कम्प्रेस किया गया कचरा बिना किसी मैनुअल हैंडलिंग के सीधे सीलबंद कैप्सूल में डाला जाएगा।
5. Hook Loader के माध्यम से परिवहन
भरे हुए कैप्सूल को Hook Loader वाहनों द्वारा उठाकर सीधे
शीशमबाड़ा प्रोसेसिंग प्लांट भेजा जाएगा।
पहले और अब की व्यवस्था में मुख्य अंतर –
पूर्व व्यवस्था नई MTS व्यवस्था
कचरा खुले में डंप होता था जमीन पर डंपिंग पूरी तरह समाप्त
मैनुअल एवं मल्टीपल हैंडलिंग Fully Mechanized Single Handling
दुर्गंध, फैलाव और लीचेट की समस्या Closed & Hygienic System
समय अधिक लगता था तेज एवं व्यवस्थित ट्रांसफर
पर्यावरणीय जोखिम अधिक वैज्ञानिक एवं नियंत्रित संचालक।
क्षमता एवं कवरेज
• कुल संचालन क्षमता: 140 मीट्रिक टन प्रतिदिन
• संचालन हेतु स्थापित मशीनें: 2 Static Compaction Machines
• लाभान्वित क्षेत्र: धोरन से जुड़े लगभग 25 वार्ड
• सेकेंडरी ट्रांसपोर्टेशन अधिक तेज, नियंत्रित एवं वैज्ञानिक होगा।
प्रमुख लाभ
• ओपन डंपिंग पूर्णतः समाप्त — स्वच्छता स्तर में उल्लेखनीय सुधार
• दुर्गंध एवं प्रदूषण नियंत्रण
• लीचेट जनरेशन में कमी — पर्यावरण संरक्षण
• कम ट्रिप में अधिक कचरे का परिवहन (High Density Transfer)
• संचालन लागत एवं समय की बचत
• स्वच्छ सर्वेक्षण मानकों के अनुरूप आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली।
नगर निगम देहरादून द्वारा यह पहल शहर में Integrated & Scientific Solid Waste Management को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। MTS के संचालन से कचरा प्रबंधन प्रणाली अधिक आधुनिक,
पर्यावरण-अनुकूल एवं तकनीक-आधारित बनेगी, जिससे भविष्य में स्रोत पर पृथक्करण एवं प्रोसेसिंग दक्षता को और बेहतर किया जा सकेगा।