देश-विदेशAcceptance:- सीएम धामी ने उत्तराखंड में सात जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति देने के लिए वन मंत्री यादव से मुलाक़ात Panchur Varta9 October 20259 October 202501 min नई दिल्ली 9 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर, उत्तराखंड में सात जल विद्युत परियोजनाओं (कुल क्षमता 647 मेगावाट) के विकास एवं निर्माण की स्वीकृति हेतु समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गंगा और उसकी सहायक नदियों की निर्मलता, अविरलता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों से युवाओं को रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने हेतु हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए गौलापार क्षेत्र में लगभग 12.317 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरित करने का प्रस्ताव वन विभाग को भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से संबंधित अधिकारियों को इस भूमि स्थानांतरण हेतु आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री यादव ने सैद्धांतिक सहमति देते हुए हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। इस अवसर पर सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन भारत सरकार, तन्मय कुमार, उत्तराखण्ड के प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा मौजूद थे। ये भी पढ़ें: Inspection :- अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण Post navigation Previous: Consent :- रेल मंत्री ने सीएम के अनुरोध पर दून-टनकपुर वीकली ट्रैन को सप्ताह में तीन बार करने सहमति दीNext: Inauguration:- सेब महोत्सव का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Strong:-सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने का अनुरोध किया Panchur Varta28 March 202628 March 2026 0
Helpline Number :-खाड़ी देशों में उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर Panchur Varta28 March 2026 0
Involved:- पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित कई बीजेपी नेता कांग्रेस में शामिल Panchur Varta28 March 202628 March 2026 0
Meeting :- दिल्ली में सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाक़ात Panchur Varta27 March 202627 March 2026 0