Headlines

Alert :-मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 15 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी,

नई दिल्ली, 11 अगस्त 2025।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने और भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से 13, 14 और 15 अगस्त 2025 को देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त…

Read More

Sanskrit Village :- रुद्रप्रयाग का बेंजी गांव बना संस्कृत ग्राम, मुख्यमंत्री धामी ने किया  शुभारंभ

 रुद्रप्रयाग,11 अगस्त 2025। रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक का बेंजी गांव अब एक विशिष्ट पहचान के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से यहां जनपद के पहले संस्कृत ग्राम का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया। यह गांव लगभग सात सौ वर्षों से संस्कृत भाषा की…

Read More

Valley Bridge :- सेना ने तैयार किया लिमच्यागाड में वैली ब्रिज सोनगाड तक सड़क संपर्क बहाल

उत्तरकाशी 11 अगस्त 2025। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिमच्यागाड में आपदा से क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर वैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। भारतीय सेना ने युद्धस्तर पर कार्य कर तीन दिनों की अल्प अवधि में पुल बना दिए जाने से गंगोत्री मार्ग पर अब सोनगाड तक सड़क मार्ग सुचारू हो…

Read More

Awarded :- सीएम धामी ने माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले सामंत को सम्मानित किया

देहरादून 10 अगस्त  2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में माउंट एवरेस्ट में सफलतापूर्वक चढ़ने वाले चंपावत निवासी वीरेन्द्र सिंह सामंत ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने वीरेन्द्र को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि हाल ही में माउंट एवरेस्ट अभियान 2025 के तहत भारतीय…

Read More

Sanskrit Villages :- मुख्यमंत्री ने राज्य के 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का किया शुभारंभ

देहरादून 10 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रा.प्र. विद्यालय, भोगपुर, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए राज्य के 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में इन सभी आदर्श संस्कृत ग्रामों में संस्कृत भवनों के निर्माण…

Read More

आपदा प्रभावित लोगों को राहत शिविर में भोजन व स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है

उत्तरकाशी 10 अगस्त 2025। धराली हर्षिल में आयी आपदा के बाद से ही जिला प्रशासन पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं घटना के बाद से प्रभावित क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं तथा लोगों के बीच जा कर समन्वय स्थापित करने के साथ साथ इस…

Read More

Exposure :- राजपुर में हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा मुजफ्फरनगर से पकड़ा 

 देहरादून 10 अगस्त 2025।   शुक्रवार की देर रात कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर को मसूरी डाइवर्जन से आगे राजपुर की ओर एक रेस्टोरेंट के बाहर गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। मौके पर गोली लगने से एक युवक घायल हो…

Read More

Cyber Fraud :- साइबर क्राइम की बड़ी कार्रवाई साईबर धोखाधडी के तीन अभियुक्त को पकड़ा

उत्तराखण्ड 10 अगस्त 2025। एसटीएफ उत्तराखंड की साइबर क्राइम टीम की बड़ी कार्रवाई डी आई एस के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म “SchoolPad” हैकिंग एवं ठगी के मामले में सक्रियता दिखाते हुए। महज कुछ ही दिनों में किया खुलासा- फर्जी ऐप बनाकर अभिभावकों को भेजे भ्रामक संदेश, बरेली से 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार।  उत्तराखण्ड एसटीएफ के साइबर क्राइम…

Read More

Sliding Zone :- एसडीआरएफ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के पांचवें दल के यात्री को स्लाइडिंग ज़ोन निकाला

चंपावत 9 अगस्त 2025।  चंपावत के स्वाला नामक स्थान पर लगातार हो रही भूस्खलन की घटना के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई। इस सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट चंपावत से उप निरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर कैलाश मानसरोवर यात्रा के पांचवें…

Read More

Ration :- आपदा प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

देहरादून 9 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने की थी। खराब मौसम के बावजूद अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ देश भर…

Read More