Headlines

Time Bound:- कुंभ मेले के दिव्य-भव्य आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करें -सीएम धामी 

हरिद्वार 16 मार्च 2026‌। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं…

Read More

Methodology :-  अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ करते हुए सीएम धामी ने कहा कि योग केवल व्यायाम ही नहीं समग्र जीवन पद्धति है 

टिहरी 16 मार्च 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद टिहरी के गंगा रिजॉर्ट मुनिकीरेती में आयोजित अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नही समग्र जीवन पद्धति है। योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का काम करता है। उन्होंने…

Read More

Corpse:- पुलिस को खंडहर में मिली महिला की लाश, हत्या या स्मैक का ओवरडोज़ 

देहरादून 16 मार्च 2026। देहरादून चूनाभट्टा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक खंडहरनुमा मकान से एक महिला की लाश बरामद हुई। मृतका की उम्र करीब 35 साल के आसपास बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव का मुआयना किया और आगे की जांच…

Read More

Appointment letter:- सीएम धामी ने ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

देहरादून 16 मार्च 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 62 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का वर्चुअल…

Read More

Kapat:- श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 23 मई 2026 को खुलेंगे

चमोली 16 मार्च 2026। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन से आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद तथा वर्तमान मौसम स्थितियों का आकलन करने के पश्चात्, दोनों पक्षों ने पवित्र गुरुद्वारा श्री…

Read More

Tributes:- पूर्व सीडीएस स्व जनरल रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की

देहरादून 16 मार्च 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ भारती की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन…

Read More

Serious allegations :- पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

देहरादून 16 मार्च 2026।  उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने देश में बढ़ते एलपीजी गैस और तेल संकट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। डॉ. रावत ने कहा कि आज पूरे देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर संकट जैसे हालात…

Read More

Home Delivery:-दून में एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा केवल केवल होम डिलीवरी से

देहरादून 16 मार्च 2026। जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद की समस्त गैस एजेंसियों पर एलपीजी गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ओटीपी आधारित व्यवस्था के तहत किया गया। इस व्यवस्था का उद्देश्य गैस एजेंसियों एवं गोदामों पर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करना तथा वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं…

Read More

Accident :- पिथौरागढ़ के बंगापानी में इनोवा गाड़ी खाई में गिरी दो की मौत दो घायल 

पिथौरागढ़ 16 मार्च 2026। जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ ने  एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि बंगापानी क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस सूचना पर पोस्ट अस्कोट से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। घटनास्थल पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने दो…

Read More

Basic Mantra:- बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग

देहरादून 15 मार्च 2026। भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने बूथ जीता,चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी का आह्वाहन किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 4 वर्ष पूरे करने वाले पार्टी के पहले सीएम बनने पर बधाई देते…

Read More
WordPress Hub MainWP Time Capsule MainWP UpdraftPlus MainWP URL Extractor MainWP WooCommerce Shortcuts MainWP WooCommerce Status MainWP WordFence MainWP WordPress SEO MainWP WP Compress Coupon Majang – Personal Portfolio Elementor Template Kit Majed – Business Consulting WordPress Theme