Headlines

Accident:-महिंद्रा स्कॉर्पियो खाई में गिरी छः घायल तीन की मौत

नैनीताल 18 दिसम्बर 2025।

 बृहस्पतिवार सुबह के समय आपदा प्रबंधन केंद्र, नैनीताल से एस डी आर एफ को सूचना दी कि भवाली से आगे अल्मोड़ा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह सूचना मिलते ही पोस्ट नैनीताल से सब-इंस्पेक्टर भावना बिष्ट के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एस डी आर एफ के घटनास्थल  पहुंचने पर टीम द्वारा पाया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन महिंद्रा स्कॉर्पियो हैं।

जो उत्तर प्रदेश के बरेली से कैंची धाम दर्शन हेतु जा रहे थे,एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल 06 घायलों को,

सुरक्षित निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया तथा 03 मृतकों के शव निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।

छ: घायलों में ऋषि पटेल s/o राहुल पटेल, उम्र 07 वर्ष, स्वाति d/o भूप राम, उम्र 20 वर्ष, अक्षय s/o उमेंद्र सिंह, उम्र 20 वर्ष,

 ज्योति w/o करन, उम्र 25 वर्ष,करन s/o जितेंद्र, उम्र 25 वर्ष,राहुल पटेल s/o भूपराम, उम्र 35 वर्ष,

तीन मृतक में गंगा देवी w/o भूप राम, उम्र 56 वर्ष, बृजेश कुमारी w/o राहुल पटेल, उम्र 26 वर्ष व नैनस्ती गंगवार d/o जयपाल सिंह, उम्र 24 वर्ष।

ये भी पढ़ें:   Dead Body 👁️:- रेस्क्यू टीम के सघन सर्च अभियान से रात में ही मिला बच्चे का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *