Headlines

Affected :- एसडीआरएफ ने ड्रोन कैमरे की मदद से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र को सर्च किया

उत्तरकाशी 25 जून।

सोमवार  23 जून को जानकीचट्टी क्षेत्र में यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन की घटना के पश्चात, कल 24 जून को एस डी आर एफ व एन डी आर एफ और जिला पुलिस तथा अन्य रेस्क्यू एजेंसियों द्वारा घटनास्थल पर संयुक्त रूप से सघन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया।

जिसमें एस डी आर एफ टीमों द्वारा ड्रोन कैमरों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र का ऊँचाई से सर्वेक्षण किया जा रहा है। साथ ही ड्रोन से प्राप्त लाइव फीड के आधार पर संभावित संदिग्ध स्थानों की पहचान कर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्रशिक्षित एस डी आर एफ व एन डी आर एफ जवानों द्वारा अत्यधिक जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में प्रवेश कर मलबे के भीतर गहराई तक सावधानीपूर्वक मैन्युअल सर्चिंग की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संभावित मानवीय उपस्थिति की अनदेखी न हो।

वर्तमान में क्षेत्र में मौसम की चुनौतीपूर्ण स्थिति और दुर्गम भू-भाग की बाधाओं के बावजूद सभी एजेंसियों की टीमें पूर्ण समर्पण, साहस एवं सतर्कता के साथ निरंतर सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें:   Death😢:- मीन्स मार्ग पर हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी तीन की मौत 11 यात्री गंभीर घायल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *