Headlines

Bear Attacks :- पौड़ी गढ़वाल के पोखरी ब्लॉक में स्कूल परिसर में भालू के हमले से छात्र घायल

पौड़ी गढ़वाल 22 दिसम्बर 2025।

पौड़ी गढ़वाल के पोखरी ब्लॉक में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिशंकर में उस समय अफरा-तफरी मच गई,

जब 9:30 बजे करीब बच्चे स्कूल पहुंचे तभी दो भालू ने विद्यालय प्रांगण में मौजूद एक छात्र आरव पर हमला कर दिया।

भालू छात्र को उठाकर पास की झाड़ियों में ले गया,बच्चेे को बचानेेे के लिए भाग एक लड़की पर भी भालू ने हमलाकर दिया।

जहां उसने बच्चे पर नाखूनों से हमला किया और उसके कपड़े फाड़ दिए।

घटना के दौरान विद्यालय की एक छात्रा और एक शिक्षक ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और भालू का पीछा किया,

जिसके बाद किसी तरह छात्र को झाड़ियों से बाहर निकाला जा सका। घायल छात्र को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।

वही बच्चों ने स्कूल के अंदर जाकर क्लास में घुसे और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया।

 भालू ने लकड़ी के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की और उसके नाखूनों के निशान दरवाजे पर बने हुए हैं।

वहीं घटना से विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने वन विभाग और शासन-प्रशासन से मांग की है कि ऐसे गंभीर मामलों का तत्काल संज्ञान लिया जाए, ताकि भविष्य में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें:   Death😢:- मीन्स मार्ग पर हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी तीन की मौत 11 यात्री गंभीर घायल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *