Death :- पंघोट के पास खाई में गिरी बाइक चालक की मौत

नैनीताल– एस डी आर एफ कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने फ़ोन के माध्यम से सूचित किया गया कि नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत पंघोट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एस डी आर एफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल हेतु समय 07:38 बजे रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम द्वारा सूचित किया गया कि टीम घटनास्थल पर प्रातः 08:40 बजे पहुंची। घटनास्थल पर एक मोटरसाइकिल लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें एक युवक सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें:   Crashed 😔:- हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी एसडीआरएफ मौके पर

एस डी आर एफ टीम के द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रेचर की सहायता से उक्त युवक (रोहन बोहरा S/O गोविन्द सिंह बोहरा, निवासी बजुन) के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *