Headlines

Death :- मंशा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर भगदड़ में छः श्रद्धालुओं की मृत्यु व पांच गंभीर घायल

हरिद्वार 27 जुलाई 2025।आज रविवार को लगभग प्रातः 9:00 बजे तहसील हरिद्वार के अंतर्गत मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में छः लोगों की मौत।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद में स्थित मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना में छः श्रद्धालुओं की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए।

पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में शोकसंतप्त परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और घायलों को 50 -50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी हरिद्वार को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं और जिलाधिकारी हरिद्वार को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की जा रही है।

सचिव आपदा प्रबंधन  विनोद कुमार सुमन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटना में 05 गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

इसके अतिरिक्त 23 अन्य घायल श्रद्धालुओं का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है, जहां सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 मृतकों में 1. आरुष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली उत्तर प्रदेश।2. विशाल पुत्र  नंदन सिंह, उम्र-19 वर्ष, निवासी धनौरी स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश।

3. विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम विलासपुर थाना – विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश।

4. विपिन सैनी पुत्र  रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर उत्तराखण्ड।5. वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मीहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश।6. शान्ती पत्नी रामभरोसे बदायू उत्तर प्रदेश।

घायलों में 1. इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड़ पानीपत ।2. दुर्गा देवी पत्नी  निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी दिल्ली।3. शीतल पुत्र, उम्र-17 वर्ष, तेजपाल निवासी रामपुर उत्तरप्रदेश।4. भूपेन्द्र पुत्र श्री मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं।5. अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।

6. कुमारी कृति पुत्री उमेश शाह, उम्र 6 वर्ष, मोतीहारी विहार।7. राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष, मोतीहारी विहार।8. अजय पुत्र संजय, उम्र 19 वर्ष, बडियारपुर विहार।

9. रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला मेनपुरी। 10. विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैण्ट उत्तर प्रदेश।11. काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद।12. अराधना कुमारी पुत्री विनोद शाह, 5 1/2 वर्ष निवासी भागलपुर विहार।

13. विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भागलपुर विहार।14. निर्मला पत्नी पंकज कुमार, उम्र 30 वर्ष शीशगढ़ बरेली।15.विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर।

16. अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।17. एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र-4 वर्ष, धामपुर उत्तर प्रदेश।18. संदीप पुत्र रमेश कुमार, उम्र-25. मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।

19. रोशन लाल पुत्र एवं पता अज्ञात।20.दीक्षा पत्नी निवासी रामपुर। 21. अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेर विहार। 22. मनोज सना पुत्र भूरिया, उम्र-30 वर्ष, जिला बरेली उत्तर प्रदेश।

उपरोक्त 05 घायलों को एम्स हास्पिटल ऋषिकेश भेज दिया गया है। शेष 23 घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है।

घटना स्थल पर जिलाधिकारी हरिद्वार, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, एस०डी०आर०एफ०, एन०डी०आर०एफ०, फायर, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा खोज एवं बचाव का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Triump - Life Coach & Motivator Elementor Template Kit Troof – Roofing Service Elementor Template Kit Trophy – Soccer and Football Club WordPress Theme Trotol – Renovation Elementor Template Kit Trucking-Transportation & Logistics HTML Template TruckPress – Logistics & Transportation WP Theme Truder – CCTV Security Service Elementor Template Kit True Mag | WordPress Theme for Video and Magazine TrueBooker – Appointment Booking & Scheduler Plugins for WordPress Truehost – Responsive Hosting WordPress Theme