आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी की भवाली-हल्द्वानी रोड पर गेठिया के निकट एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है।
यह सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल 08:45 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक वेन्यू कार (वाहन संख्या: UP 78 HJ 4936) सड़क से लगभग 60-70 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी।
कार में कुल 04 व्यक्ति सवार थे। एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया,
जिसमें घायलों अतुल दुबे (उम्र 26 वर्ष, निवासी उन्नाव) एवं श्याम (उम्र 32 वर्ष, निवासी पीताम्बर नगर) को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।
तथा तत्पश्चात उन्हें नजदीकी चिकित्सालय, हल्द्वानी भेजा गया।
दुर्घटना में अंकित चौधरी एवं अभिराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।
एस डी आर एफ टीम द्वारा दोनों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।