गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने थराली व चेपड़ु गांव और आस-पास के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और आपदा से प्रभावित क्षति का जायजा लिया।
इस दौरान सभी प्रभावित परिवारों और राहत शिविर में माताओं, बहनों एवं बच्चों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें हर संभव सहयोग हेतु आश्वस्त किया।
इसके बाद मंत्री धन सिंह रावत व जिलाधिकारी के साथ क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए।
आपदा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता समय पर पहुंचाने के साथ उनके हर आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी को आपदा से हुए नुकसान का विस्तृत रिपोर्ट बनाने के भी दिशा-निर्देश दिए।
सांसद बलूनी ने कहा कि आपदा की इस विषम घड़ी में सरकार आप सब लोग के साथ मजबूती से खड़ी है और आपकी मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।