Headlines

Death:- तीनधारा के पास खाई में गिरा पानी का टैंकर चालक की मौत 

टिहरी 22 सितम्बर 2025।

जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी कि तीन धारा शिव मूर्ति के पास एक पानी का टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है।

 सूचना में वाहन में एक या दो व्यक्तियों के सवार होने की संभावना व्यक्त की गई थी।

 इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एस डी आर एफ पोस्ट ब्यासी से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ टीम घटनास्थल को रवाना हुई।

एस डी आर एफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

मौके पर पाया गया कि पानी के टैंकर (वाहन संख्या HP 87A 0979) में एक ही व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

टीम द्वारा चालक के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक की पहचान गगन सिंह पुत्र भाग सिंह उम्र: लगभग 30 वर्ष, निवासी तहसील कोटली बडियार, मंडी, हिमाचल प्रदेश के रूप मे हुई है।

ये भी पढ़ें:   Fire🔥 Incident :- मोरी के फीताड़ी गांव में भीषण अग्निकांड राहत कार्य जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Easy Digital Downloads Social Discounts Easy Digital Downloads – Social Login Easy Digital Downloads Software Licensing Easy Digital Downloads Stripe Payment Gateway Easy Digital Downloads Upload File Easy Digital Downloads User History Easy Digital Downloads User History Addon Easy Digital Downloads Variable Pricing Switcher Easy Digital Downloads Wallet Addon Easy Digital Downloads Widgets Pack Addon