Headlines

helpful:- फोटोग्राफ्स खींचने गए पांच लोग और टापू में फंसे

 देहरादून 15 दिसम्बर 2025।

 कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकास नगर को सूचना प्राप्त हुई कि कटापत्थर क्षेत्रान्तर्गत यमुना नदी में स्थित टापू में कुछ लोग यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढने से फंस गए है।

 इस सूचना पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर मय पुलिस बल /एस0डी0आर0एफ0 एवं जल पुलिस के मौके पर पंहुचे।

मौके पर पहुंच कर जानकारी मिली कि 05 लोग टापू पर फंसे हुए है, जो घूमने के लिए कटापत्थर के समीप यमुना के किनारे जाकर फोटोग्राफी कर रहे थे,

किन्तु अचानक पानी का बहाव बढ़ने से वे सभी नदी मे स्थित टापू में फंस गये।

मौके पर पुलिस टीम द्वारा रेसक्यू अभियान चलाते हुए नदी के बीच टापू में फंसे सभी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

 रेसक्यू किये गये लोगों में

-साक्षी पुत्री जगत राम निवासी लाईन जीवनगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 23 वर्ष।

-मानसी पुत्री मदन लाल निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष।

-अदिति पुत्री प्रताप सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 15 वर्ष।

-देवाशं पुत्र  जगत राम निवासी उपरोक्त उम्र 15 वर्ष।

– नीलम पत्नी प्रताप सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 33 वर्षीय है।

ये भी पढ़ें:   Crashed 😔:- हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी एसडीआरएफ मौके पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *