Headlines

Injured :- चम्पावत में बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कई घायल

चम्पावत 10 अक्टूबर 2025।

एस डी आर एफ टीम को सूचना मिली  की पोस्ट टनकपुर से लगभग 12 किलोमीटर दूर चम्पावत रोड पर बस्तियां नामक स्थान पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

इस सूचना पर एस डी आर एफ  टीम पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि एक प्राइवेट बस जिसका नंबर-UK 04PA 3380 है वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी,जिसमें कुल 23 यात्री सवार थे।

सभी यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई थीं।

एस डी आर एफ टीम द्वारा जिला पुलिस व फायर सर्विस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कड़ी मशक्कत कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:   Dead Body 👁️:- रेस्क्यू टीम के सघन सर्च अभियान से रात में ही मिला बच्चे का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *