Death :-सिरोबगड़ के पास खाई में गिरने से हुई आदमी की मौत 

रुद्रप्रयाग -जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी कि सिरोबगड़ के पास नदी में एक शव दिखाई दे रहा है,जिसको निकालने के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

यह सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट रतूडा से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह व्यक्ति सिरोबगड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में गिर गया था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जिला पुलिस व जल पुलिस के साथ मिलकर चंद्रशेखर भट्ट उम्र 55 वर्ष,

ये भी पढ़ें:   Crashed 😔:- हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी एसडीआरएफ मौके पर

पुत्र स्व. धरानंद निवासी भटवारी अगस्त्यमुनि  के शव को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *