Headlines

Paraglider :-टिहरी झील में डूब रहे पैराग्लाइडर का SDRF ने किया रेस्क्यू

टिहरी – पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान एक पैराग्लाइडर असंतुलित होने के कारण कोटि कॉलोनी के पास टिहरी झील में गिर गया।

प्रशिक्षण के दृष्टिगत पूर्व से ही झील में तैनात एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम के मुख्य आरक्षी राकेश रावत मोटर बोट की सहायता से रेस्क्यू को रवाना हुए।

पैरा ग्लाइडिंग प्रशिक्षण के दौरान पैराग्लाइडर को पैराशूट की सहायता से प्रतापनगर से कोटि कॉलोनी तक आना होता है। इसी दौरान उक्त पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़नें के कारण वह टिहरी झील में गिर गया।

एस डी आर एफ टीम ने बिना देरी किये तत्काल मोटर बोट की सहायता से उक्त युवक ऋषि, उम्र 26, निवासी- नैनीताल तक पहुँच बनाकर उसे सकुशल रेस्क्यू कर बोट में चढ़ाकर झील से बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें:   Death😢:- मीन्स मार्ग पर हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी तीन की मौत 11 यात्री गंभीर घायल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *