Headlines

Rescue:- मरचूला में बस दुर्घटना में 28 लोगों की मौत 

अल्मोड़ा- जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि मर्चुला में एक बस खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

घटना की सूचना पर एस डी आर एफ की 03 टीमें पोस्ट धूमाकोट, सरियापानी व नैनीताल से तत्काल मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई। एस डी आर एफ पोस्ट रुद्रपुर से भी एस डी आर एफ की एक बैकअप टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया।

बस (UK12PA- 0061) किरात से रामनगर की ओर आते समय मर्चुला के पास अनियंत्रित होने से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। मौके पर पहुँची एस डी आर एफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 11 घायलों को निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से रामनगर अस्पताल भिजवाया गया।

इससे पूर्व मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा 28 शवों व अन्य गंभीर घायलों को बस में से निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेज दिया गया था। इसके अतिरिक्त 05 अन्य लोग बस में से छिटक गए थे जो पूर्णतया सकुशल है।

03 घायलों को हेली के माध्यम से एम्स ऋषिकेश अस्पताल पहुँचा दिया गया है। हेलीपेड, ऋषिकेश पर एस डी आर एफ की टीम मौजूद है। एस डी आर एफ टीम द्वारा वर्तमान में बस तथा आसपास के संभावित स्थानों में सर्चिंग की जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub WooCommerce Products Compare WooCommerce Products Gallery for Elementor WordPress Plugin WooCommerce Products Layouts for Elementor Woocommerce Products List Pro WooCommerce Products Meta Data Filters WooCommerce Products of the Day WooCommerce Products Questions Answered System WooCommerce Products Request Manager Woocommerce Products Revolution Display for Elementor WordPress Plugin WooCommerce PsiGate Gateway