Headlines

Rescue:- नरेंद्रनगर के बेमुंड के पास खाई में गिरा तेल का टेंकर दो घायल

टिहरी- सुबह करीब 03 बजे डीसीआर टिहरी के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि खाड़ी व आगराखाल के बीच बेमुंड नामक स्थान पर एक तेल का टैंकर खाई में गिर गया है,

जिसमें रेस्क्यू करने के एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर पोस्ट ढालवाला से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

दुर्घटनाग्रस्त तेल का टैंकर चंबा की तरफ जा रहा था तथा थाना नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत बेमुंड के पास अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था,

ये भी पढ़ें:   Injured:- एसडीआरएफ ने खाई में गिरे डंपर से घायल चालक का रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल 

इसमें 02 व्यक्ति चालक व परिचालक सवार थे जो गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।एसडीआरएफ टीम ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर रात के घनघोर अंधेरे में गहरी खाई में उतरकर जिला पुलिस के साथ मिलकर इन दोनों घायलों तक पहुंच बनायी।

एस डी आर एफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रोप व स्ट्रेचर की सहायता से राजीव शर्मा पुत्र भूपेन्द्र शर्मा उम्र-37 निवासी ग्राम झालू थाना हल्दौर ज़िला बिजनौर उत्तर प्रदेश। (चालक)

और निखिल चौधरी पुत्र पपन चौधरी उम्र -18 निवासी ग्राम -आयतपुर खजूरी बिजनौर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश। (परिचालक)  को गम्भीर घायल अवस्था में मुख्य सड़क तक लाया गया तथा एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया ।

ये भी पढ़ें:   Dead Body 👁️:- रेस्क्यू टीम के सघन सर्च अभियान से रात में ही मिला बच्चे का शव

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *