Rescue:- श्री केदारनाथ मार्ग पर नदी में फंसे दो युवकों का SDRF ने किया रेस्क्यू

 केदारनाथ 18 अक्टूबर 2025।

सेक्टर मजिस्ट्रेट लिनचोली ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी कि भीमबली के पास रामबाड़ा की ओर दो यात्री नदी में फंसे हुए हैं।

एस डी आर एफ को यह सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम के मुख्य आरक्षी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में  तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह दोनों युवक श्री केदारनाथ धाम दर्शन करने के उपरांत वापस लौटते समय रास्ता भटककर नदी की ओर चले गए थे, जहाँ वे फँस गए।

एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुँचकर त्वरित एवं साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर रोप के माध्यम से दोनों युवकों को नदी से सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

रेस्क्यू के उपरांत दोनों युवकों को सुरक्षित रूप से गौरीकुंड भेज दिया गया।

रेस्क्यू किए गए युवक रिषभ कुमार सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी सुभाषनगर लखनऊ उ. प्र.।

और तनवीर सिंह पुत्र  राकेश कुमार सिंह निवासी पंडित खेरा मानसनगर उ. प्र.।

ये भी पढ़ें:   Crashed 😔:- हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी एसडीआरएफ मौके पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *