Headlines

Crashed :- रानीखेत रोड पर स्कूटी खाई में गिरी तीन घायल 

 नैनीताल 01 जनवरी 2026।

डीसीआर नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि रानीखेत रोड, भुजान (खैरना क्षेत्र) के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में नदी की ओर गिर गई है, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे।

इस सूचना पर एस डी आर एफ पोस्ट खैरना से इंस्पेक्टर राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा रोप रेस्क्यू तकनीक का प्रयोग करते हुए खाई में गिरे तीनों घायलों को सुरक्षित रूप से सड़क तक पहुंचाया गया,

तथा तत्पश्चात 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

घायलों का विवरण इस प्रकार है

 अजय पाल, पुत्र रामदास, उम्र 28 वर्ष, निवासी हरपुरा हिम्मत सिंह, जिला संभल (उ0प्र0)।

 करण, पुत्र एकादशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी बनारस (उ0प्र0)।

राजपाल, पुत्र कृष्ण पाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी जागीर, बरेली (उ0प्र0)।

ये भी पढ़ें:   Crashed 😔:- हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी एसडीआरएफ मौके पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *