Body :- कोसी नदी में डूबे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद 

नैनीताल – खैरना से  स्थानीय व्यक्ति द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि नावली नामक स्थान में एक व्यक्ति नदी में डूब गया है,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट खैरना से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि नेपाली मूल का एक व्यक्ति जिसका नाम करण औली, उम्र लगभग 40 वर्ष नावली जनता पुल के निकट कोसी नदी में नहाने के दौरान डूब गया था।

एस डी आर एफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का शव नदी से बरामद कर स्थानीय राजस्व उपनिरीक्षक के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Dead Body 👁️:- रेस्क्यू टीम के सघन सर्च अभियान से रात में ही मिला बच्चे का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *