Headlines

Rescue:- हरिद्वार में एक ही परिवार के पांच डूबते लोगों को एसडीआरएफ ने बचाया

 हरिद्वार 14 जुलाई 2025। कांवड़ मेला, कांगड़ा घाट पर एक ही परिवार के 5 लोग गंगा स्नान कर रहे थे जो गंगा नदी की गहराई और तेज बहाव से अंजान थे।

सभी लोग स्नान करते हुए पानी के तेज बहाव में आगे की ओर बहने लगे और डूबने लगे तथा चीख पुकार करते हुए बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे।

एस डी आर एफ टीम पूर्व से ही कांगड़ा घाट पर कड़ी निगरानी के साथ अपने कर्तव्य पर खड़ी थी डूबते हुए।

कावड़ियों को देखकर ड्यूटी पर मुस्तैद  एस डी आर एफ टीम के सब इंस्पेक्टर  पंकज खरोला के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल आशिक अली तथा कॉस्टेबल नीतेश खेतवाल ने डग्गी (daggi) की सहायता से डूबते हुए कावड़ियों तक पहुंचे।

  तथा दूसरे छोर से इसी बीच हेड कांस्टेबल विजय खरोला, कांस्टेबल कविंद्र चौहान , शिवम, अनिल,रमेश द्वारा तैरकर पहुंच बनाई गई ।

और एक एक कर सभी को डग्गी (daggi)  में बैठाया और सांत्वना देकर सुरक्षित महसूस करवाया घाट के किनारे पर पहले से तैयार टीम के अन्य सदस्यों एएसआई प्रविन्द्र धस्माना,

प्रकाश मेहता तथा tech अंकित पाल ने थ्रो बैग फेंककर रेस्क्यू टीम और सभी कावड़ियों के किनारे पर शकुशल सुरक्षित निकाला।

सभी डूबने वाले कावड़ियों तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों व माता और पिता द्वारा टीम का धन्यवाद किया।

रेस्क्यू किए गए कावड़ियों में आरती S/O संजय, उम्र-19 वर्ष,पलक S/O संजय,उम्र-15 वर्ष,

सागर S/O संजय उम्र-16 वर्ष, विशाल S/O कुक्कू ,उम्र-18 वर्ष,

वीर S/O कुक्कू , उम्र-14 वर्ष, निवासी- फारुखनगर, गुड़गांव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Everest Forms PayPal Standard Everest Forms PDF Submission Everest Forms Post Submissions Everest Forms (Pro) Everest Forms Stripe Everest Forms Survey, Polls and Quiz Everest Google Places Reviews Everly – Blog & Magazine Elementor Template Kit Evernet – Broadband & Internet Service Provider Elementor Template Kit Evior – Modern Magazine WordPress Theme