रेस्क्यूRescue :- खाई में गिरे युवक को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल Panchur Varta28 July 202528 July 202501 min देहरादून 28 जुलाई 2025। सोमवार सुबह 4:16 बजे कंट्रोल रूम सीसीआर देहरादून से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई। कि कोलू खेत से 1 किलोमीटर आगे गलौबी नामक स्थान के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। घटनास्थल पर फायर सर्विस व जिला पुलिस पहले से मौजूद हैं तथा एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पाया गया कि एक व्यक्ति (मनीष सिंह पुत्र महेंद्र कुमार, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी जहांगीराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) लगभग 100 मीटर गहरी खाई में घायल अवस्था में पड़ा है। विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एसडीआरएफ टीम द्वारा घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया। एवं 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। ये भी पढ़ें: Crashed 😔:- हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी एसडीआरएफ मौके पर Post navigation Previous: fraud :- साइबर ठगों ने खेल पुरस्कार के नाम पर की ठगीNext: Voting :- पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान सुबह 8 बजे से हुआ शुरू Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Dead Body 👁️:- रेस्क्यू टीम के सघन सर्च अभियान से रात में ही मिला बच्चे का शव Panchur Varta4 February 20264 February 2026 0
Death😢:- मीन्स मार्ग पर हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी तीन की मौत 11 यात्री गंभीर घायल Panchur Varta3 February 20263 February 2026 0
Crashed 😔:- हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी एसडीआरएफ मौके पर Panchur Varta3 February 20263 February 2026 0