रेस्क्यूRescue:- जंगल में भटके तीन लोगों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू Panchur Varta23 October 202523 October 202501 mins उत्तरकाशी 23 अक्टूबर 2025। महिडांडा, वरुणावत पर्वत क्षेत्रान्तर्गत जंगल मे भटके तीन लोगों ने आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी कि वो जंगल में भटक गए हैं। उत्तरकाशी आपदा कंट्रोल रूम ने एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दी कि महिडांडा, वरुणावत पर्वत के जंगल क्षेत्र में तीन व्यक्ति रास्ता भटक गए हैं। इस सूचना पर उप निरीक्षक आशुतोष चौहान के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम समय तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम व जिला पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए गहन सर्चिंग के उपरांत तीनों लोगों को सकुशल ढूंढ लिया गया जिन्हें 112 के सुपर्द किया गया। रेस्क्यू किये गए व्यक्तियों की पहचान निम्नानुसार की गई है — . दीप्ति गुरुजी प्रखर दास महाराज, सनी मंदिर वातवृक्ष, सुकरताल, मुजफ्फरनगर, उम्र 35 वर्ष। . अचलानंद पुरी, चेले बावात्मानंद, निवासी ॐ ऋषि संघ, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 36 वर्ष। . पूजा रमानी पुत्री दत्ता राम रमानी, निवासी हाउस नं. 122B, दत्ता मंदिर, ठाकुरद्वारा रोड, मुंबई-2, उम्र 36 वर्ष। ये भी पढ़ें: Crashed 😔:- हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी एसडीआरएफ मौके पर Post navigation Previous: Encounter :- बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश घायल एक फरारNext: Crashed:- पावकी देवी मार्ग पर स्कॉर्पियो खाई में गिरी तीन की मौत दो घायल Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Dead Body 👁️:- रेस्क्यू टीम के सघन सर्च अभियान से रात में ही मिला बच्चे का शव Panchur Varta4 February 20264 February 2026 0
Death😢:- मीन्स मार्ग पर हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी तीन की मौत 11 यात्री गंभीर घायल Panchur Varta3 February 20263 February 2026 0
Crashed 😔:- हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी एसडीआरएफ मौके पर Panchur Varta3 February 20263 February 2026 0