Headlines

Search campaign :- धराली-हर्षिल आपदा क्षेत्र में SDRF का सघन राहत एवं खोज अभियान

धराली 9 अगस्त 2025।

आपदा प्रभावित क्षेत्र में  एस डी आर एफ  उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा अन्य राहत एजेंसियों के साथ समन्वय कर व्यापक एवं सुव्यवस्थित सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों की गति को और तेज किया गया। इसी क्रम में डी जी पी उत्तराखण्ड  दीपम सेठ, एडीजी  प्रशासन/अधिसूचना  ए.पी.अंशुमन,

एस डी आर एफ  पुलिस महानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी, सेनानायक एस डी आर एफ  अर्पण यदुवंशी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं आपदा स्थल पर पहुँचकर राहत एवं रेस्क्यू कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया।

पुलिस महानिरीक्षक एस डी आर एफ  द्वारा घटनास्थल में चल रहे रेस्क्यू अभियानों के संबंध में पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया,

जिसके उपरांत डीजीपी ने रेस्क्यू कार्यों में लगी सभी बचाव एजेंसियों का मनोबल बढ़ाया एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

 एस डी आर एफ अत्याधुनिक उपकरणों जैसे विक्टिम लोकेटिंग कैमरा, थर्मल इमेजिंग कैमरा इत्यादि आधुनिक उपकरणों के साथ मलबे से क्षतिग्रस्त भवनों में गहन खोजबीन की जा रही है,

वहीं एस डी आर एफ की डॉग स्क्वाड टीम भी मलबे में दबी जिंदगी के लिए सर्चिंग में जुटी हुई है। साथ ही एस डी आर एफ  टीम गंगनानी में टूटे हुए,

पुल के पुनःनिर्माण को पी डब्लू डी एवं बीआरओ के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है, ताकि यातायात व आपूर्ति मार्ग शीघ्र बहाल किए जा सकें।

 07 अगस्त की रात को हर्षिल में एस डी आर एफ टीम ने कम्युनिटी किचन स्थापित कर आपदा प्रभावित 220 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

इसके अतिरिक्त, आपदा राहत सामग्री को प्रभावित ग्रामीणों तक पहुँचाया जा रहा है, जिसे स्थानीय पुलिस,एस डी आर एफ एवं अन्य राहत एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से सुव्यवस्थित ढंग से वितरित किया जा रहा है,

ताकि समय पर आवश्यक सहायता प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँच सके।

ये भी पढ़ें:   Dead Body 👁️:- रेस्क्यू टीम के सघन सर्च अभियान से रात में ही मिला बच्चे का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *