Injured :- अटाली गंगा के पास ट्रक खाई में गिरा चालक सहित दो घायल

टिहरी 12 जनवरी 2026।

रविवार की रात समय लगभग 21:15 बजे एस डी आर एफ टीम को पुलिस चौकी ब्यासी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अटाली गंगा के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।

यह सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ टीम पोस्ट ब्यासी से अपर उप निरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक (UK 08CA5698) में 03 व्यक्ति सवार थे। टीम द्वारा विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत कर तीनों व्यक्तियों को घायल अवस्था में स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया।

जिसके उपरान्त घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

घायलों में अब्दुल रहमान पुत्र अकबर अली उम्र 29 वर्ष निवासी गदमेरपुर बहादराबाद हरिद्वार।

 प्रवेज पुत्र मीर हसन उम्र 39 वर्ष, निवासी गदमेरपुर बहादराबाद हरिद्वार।

और रिंकू उम्र 29 वर्ष,अफजरपुर हरिद्वार।

ये भी पढ़ें:   Crashed 😔:- हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी एसडीआरएफ मौके पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *