विशेषArrangements :- कुम्भ मेले में देवडोलियों व देवताओं के प्रतीकों की शोभा यात्रा होगी भव्य व्यवस्थाएं Panchur Varta6 December 20256 December 202501 mins देहरादून 06 दिसम्बर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला में, उत्तराखंड की देवडोलियों तथा लोक देवताओं के प्रतीकों एवं चल विग्रहों के स्नान और शोभा यात्रा की भव्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ मेला हमारी महान धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महापर्व है। हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले में राज्य की देवडोलियों के दिव्य स्नान एवं भव्य शोभायात्रा के आयोजन के माध्यम से देश-दुनिया से आने वाले, श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक वैभव और समुद्ध लोक परंपरा के साक्षी बनने का सौभाग्य अर्जित कर सकेंगे। मुख्यमंत्री धामी से इस संबंध में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर, कुम्भ मेला में देवडोलियों की शोभायात्रा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने का आग्रह किया था। प्रतिनिधिमंडल में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षमणी व्यास सहित अन्य पदाधिकारी सम्मिलित थे। ये भी पढ़ें: Honored :- विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 व्यक्तियों को मुख्यमंत्री धामी ने सम्मानित किया Post navigation Previous: Altercation:- अधिवक्ताओं के धरने में पहुंचा सिख हुई नोंक झोंकNext: Protest:- महिला कांग्रेस ने वन मुख्यालय में जानवरों के हमलों को लेकर किया प्रदर्शन Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Electric Vehicle :- बोझ तले दबी जिंदगी, कुली की व्यथा और इलेक्ट्रिक वाहन की मार Panchur Varta6 December 20256 December 2025 0
Cyber Bharat Setu :- ब्रिजिंग स्टेट्स, सिक्योरिंग भारत विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अभ्यास कार्यक्रम Panchur Varta5 December 20255 December 2025 0
Honored :- विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 व्यक्तियों को मुख्यमंत्री धामी ने सम्मानित किया Panchur Varta4 December 20254 December 2025 0
Pride of the Nation :- अर्धसैनिक बल के जवान वीरता, साहस और देशभक्ति के प्रतीक-मुख्यमंत्री Panchur Varta4 December 20254 December 2025 0