Headlines

IIFA:- जुबिन नौटियाल ने दूसरी बार जीता आई आई एफ ए अवॉर्ड

जयपुर – फ़िल्म और संगीत की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंच इंटरनेशनल इंडियन फ़िल्म अकादमी अवॉर्ड्स ने अपनी सिल्वर जुबली का भव्य जश्न राजस्थान के जयपुर में मनाया।

सितारों से सजी इस रात में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों और संगीतकारों ने समा बांध दिया।

इस अवॉर्ड नाइट का सबसे भावुक क्षण रहा जब लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल ने ‘दुआ’ (फिल्म: आर्टिकल 370) के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर (पुरुष) का अवॉर्ड अपने नाम किया। यह उनके करियर का दूसरा आईआईएफए अवॉर्ड है, जिसने उनके गायकी के सफर को चार चांद लगा दिया।

उनकी इस शानदार जीत पर उनके माता-पिता बेहद भावुक नजर आए, जो इस खास मौके पर जयपुर पहुंचे थे। अवॉर्ड लेते समय जुबिन ने कहा, “यह अवॉर्ड मेरे प्रशंसकों और मेरे परिवार के लिए है, जो हर कदम पर मेरा हौसला बढ़ाते हैं।”

ये भी पढ़ें:   Blessings :-सीएम धामी ने श्री केदारनाथ धाम के रावल से आशीर्वाद लिया

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर की कैटेगरी में बॉलीवुड के दिग्गज गायक नॉमिनेट हुए जिनमें अरिजीत सिंह, करण औजला,

दिलजीत दोसांझ, मित्राज़ थे और इनमें पुरस्कार विजेता रहे जुबिन नौटियाल अपने गीत ‘दुआ’ (फिल्म: आर्टिकल 370) के लिए।

जुबिन की झोली में अनगिनत पुरस्कार हैं, वे दादा साहब फालके अवॉर्ड भी जीत चुके हैं और अब दूसरी बार आईफा अवॉर्ड जीतने पर उन्होंने इतिहास रचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub DHWCLayout – Woocommerce Products Layouts Dicor - Concrete Service Elementor Template Kit Diego – Creative Personal Portfolio & Resume WordPress Theme Dietitian – Nutrition Health Professionals WordPress Theme Digeco – Startup Agency WordPress Theme Digency – Multi-Purpose Portfolio WordPress Theme Digi – Electronics Store WooCommerce Theme Digi Online Vehicle Booking System – DOVBS DigiBit – Bitcoin Trading WordPress Theme DigiBit – Cryptocurrency Mining WordPress Theme