Headlines

legislation:- बाबा केदारनाथ की जय घोष के साथ खुले मंदिर के कपाट

रूद्रप्रयाग –  विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से खुले इस अवसर पर देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए केदारघाटी पहुंचने लगे हैं।

मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में भक्तों की चहल-पहल देखते ही बन रही है। चार धाम यात्रा के प्रमुख केंद्र केदारनाथ धाम में कपाटोद्घाटन।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी के साथ किया सीएम धामी का अभिनंदन हजारों की संख्या में केदारनाथ धाम में उपस्थित हैं श्रद्धालुगण।

इस बार केदारनाथ मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। ऋषिकेश, गुजरात से आई पुष्प समिति द्वारा मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से भव्य रूप में सजाया गया है।

ये भी पढ़ें:   Oil Kalash Yatra :- नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा

मंदिर की इस आकर्षक सजावट को देखने के लिए भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं। रंग-बिरंगे फूलों की सुगंध और भव्यता मंदिर को और भी दिव्य आभा प्रदान कर रही है।

जिला प्रशासन ने कपाट खोलने के अवसर पर हर प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर परिसर में पुलिस बल, आपदा राहत टीमें और मेडिकल स्टाफ की तैनात है।

बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। देश के कोने-कोने से लोग यहाँ पहुँचे हैं और बाबा के जयकारों से सम्पूर्ण क्षेत्र गूंज रहा है। स्थानीय व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों में भी उत्साह का माहौल है,

ये भी पढ़ें:   Oil Kalash Yatra :- नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा

क्योंकि यह समय आर्थिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। भक्ति संगीत के साथ समारोह आयोजित हुआ। कपाट के खुलने के साथ ही केदारनाथ धाम में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिभाव चरम पर पहुंचा।

बाबा केदारनाथ के कपाटोद्घाटन के साथ ही आधिकारिक रूप से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो गई और आने वाले महीनों में लाखों श्रद्धालु केदारनाथ धाम की यात्रा करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Xing – Business / ecommerce WordPress Theme xLander – Premium Landing Page Template Xolio – Creative Agency & Portfolio WordPress Theme Xootix One Time Password (OTP) Login XOOX – Architecture Agency Elementor Template Kit Xoxo – Personal Blog & Magazine WordPress Theme xPanel – Smart Sliding Panel and Sidebar Widget Area for WordPress Xpertiz – WordPress Theme For Advisors And Experts Xpovio – Creative Digital Agency WordPress Theme XPromoter – Top Bar Switcher Responsive WordPress Plugin