विशेषSanskrit Village :- रुद्रप्रयाग का बेंजी गांव बना संस्कृत ग्राम, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ Panchur Varta11 August 202511 August 202501 mins रुद्रप्रयाग,11 अगस्त 2025। रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक का बेंजी गांव अब एक विशिष्ट पहचान के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से यहां जनपद के पहले संस्कृत ग्राम का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया। यह गांव लगभग सात सौ वर्षों से संस्कृत भाषा की परंपरा को जीवंत रखे हुए है और आज भी इसकी धड़कन में संस्कृति और संस्कृत दोनों रची-बसी हैं। बेंजी गांव का ऐतिहासिक महत्व भी कम नहीं है। यहां सदियों पहले स्थापित अगस्त्य गुरुकुलम कभी मन्दाकिनी घाटी का एकमात्र शिक्षा केंद्र था। इस गुरुकुल ने अनेक विद्वानों को जन्म दिया और ज्ञान की अमिट धारा बहाई। आज भी यहां के पुस्तकालय और संग्रहालय में, 400 से 500 वर्ष पुरानी हस्तलिखित संस्कृत पांडुलिपियां सुरक्षित रखी हुई हैं, जो गांव की समृद्ध बौद्धिक विरासत का प्रमाण हैं। गांव में आयोजित शुभारंभ समारोह का आरंभ श्री महंत शिवानंद महाराज के पावन करकमलों से दीप प्रज्वलित कर हुआ। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि अनूप सेमवाल, जिला प्रचारक पंकज , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, ग्राम प्रधान विमला देवी तथा, सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा रुद्रप्रयाग मनसाराम मैंदुली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कार्यक्रम संचालन का दायित्व जगदम्बा बेंजवाल एवं दीपक बेंजवाल ने संभाला। समारोह में क्षेत्र भर से पहुंचे संस्कृत प्रेमियों, विद्वानों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर मनोज नोटियाल, वसुदेव सेमवाल, चन्द्र शेखर बेंजवाल, शिव प्रसाद शर्मा, मदन वशिष्ठ, अयोध्या बेंजवाल, कैलाश, अनिल, मनोज बेंजवाल, सुमेधा बेनीवाल, रश्मि, संगीता, भागीरथी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: Parade Review:- थल सेना प्रमुख, जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने भारतीय सैन्य अकादमी में 157वीं पासिंग आउट परेड की समीक्षा की Post navigation Previous: Valley Bridge :- सेना ने तैयार किया लिमच्यागाड में वैली ब्रिज सोनगाड तक सड़क संपर्क बहालNext: Alert :-मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 15 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Parade Review:- थल सेना प्रमुख, जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने भारतीय सैन्य अकादमी में 157वीं पासिंग आउट परेड की समीक्षा की Panchur Varta13 December 202513 December 2025 0
Free checkup :- प्रयोगशाला में किसान अपने खेतों की मिट्टी के नमूने देकर उनकी निशुल्क जांच करवाएं Panchur Varta12 December 202512 December 2025 0
Arrangements :- कुम्भ मेले में देवडोलियों व देवताओं के प्रतीकों की शोभा यात्रा होगी भव्य व्यवस्थाएं Panchur Varta6 December 20256 December 2025 0
Electric Vehicle :- बोझ तले दबी जिंदगी, कुली की व्यथा और इलेक्ट्रिक वाहन की मार Panchur Varta6 December 20256 December 2025 0