Headlines

Kapat:- बृहस्पतिवार सुबह पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

 रुद्रप्रयाग 23 अक्टूबर, 2025।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज 23 अक्टूबर, 2025 गुरुवार को प्रातः 8:30 बजे पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल हेतु विधिवत बंद किए।

कपाट बंद होने की प्रक्रिया प्रातः चार बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ होगी।

कपाट बंद होने से पश्चात बाबा केदारनाथ की डोली यात्रा केदारनाथ धाम से ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान हुई।

यह यात्रा प्रथम पड़ाव रामपुर द्वितीय पड़ाव गुप्तकाशी से होते हुए ऊखीमठ पहुंचेगी। वहां पहुंचने पर बाबा केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली का भव्य स्वागत किया गया।

कपाट बंद होने के उपरांत पूरे शीतकालीन अवधि में बाबा केदारनाथ जी की पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में नियमित रूप से सम्पन्न की जाएगी।

बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होने के उपलक्ष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी केदारनाथ पहुंचे और उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना की। 

वर्ष लगभग 17.39 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अब तक बाबा केदारनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है।

जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन, यात्रा प्रबंधन एवं संबंधित विभागों द्वारा कपाट बंद होने के उपलक्ष्य पर सभी व्यवस्थाएं पर मौजूद रहे।

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के समय तीर्थयात्रियों एवं श्रद्धालुओं बाबा केदार के जयकारों के साथ डोली यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *