Feedback :- मेलाधिकारी की अध्यक्षता में परामर्शदात्री समिति के साथ कुंभ मेले की व्यवस्थाओं एवं कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
हरिद्वार 12 फरवरी 2026। मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में आगामी कुंभ मेला-2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के उद्देश्य से परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुंभ मेले की व्यवस्थाओं एवं कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न हितधारकों से तैयारियों के संबंध में सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किया गया।…
