Headlines

AccidentNews:- श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास बोलेरो खाई में गिरी 13 लोगों घायल एक की मौत

रुद्रप्रयाग- कोतवाली सोनप्रयाग एसडीआरएफ  को सूचना प्राप्त हुई कि गौरीकुंड रोड पर एक बोलेरो खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

इस सूचना पर इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

बोलेरो में विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु सवार थे जो श्री केदारनाथ दर्शन हेतु जा रहे थे।बोलेरो  (UK09TA0266) दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी गई।  मौके पर चौकी गौरीकुण्ड, कोतवाली सोनप्रयाग का पुलिस बल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ व प्रशासन की टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य किया गया।

निकाले गये व्यक्तियों में 1. पिंकी निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष),2. आर्यन निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 1 वर्ष)3. महेश निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 35 वर्ष)4. सरिता निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश (उम्र 25 वर्ष)5. विदिशा निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 22 वर्ष)6. पी. भोमि निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 29 वर्ष)

ये भी पढ़ें:   Ready:-वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार

7. मंजू दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 68 वर्ष)8. दीप पवन निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 15 वर्ष)9. सोमिस्ता दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष)10. सैमोली निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष)

11. मॉलोनिका दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 58 वर्ष)12. सोनिमा दास कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 40 वर्ष)13. राजेश निवासी दिल्ली (उम्र 50 वर्ष)14. देवासीस दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल उम्र 47 वर्ष।

इनमें से कतिपय व्यक्तियों को चोटें आयी हैं, जिनको कि सोनप्रयाग स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पश्चिम बंगाल से सम्बन्धित यात्रियों द्वारा बताये गये विवरण के अनुसार 01 व्यक्ति सुनील दास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल (उम्र 68 वर्ष) भी उनके साथ वाहन में सवार थे। जिनकी ढूंढ खोज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Gravity Forms Pipe Add-On Gravity Forms Polls Addon Gravity Forms Populate Anything Gravity Forms Postmark Addon Gravity Forms Quiz Addon Gravity Forms Range Slider Gravity Forms Reload Form Gravity Forms SendGrid Addon Gravity Forms Signature Addon Gravity Forms Slack Addon