Headlines

Immersed :-महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियां गंगा में विसर्जित

हरिद्वार 5 फरवरी 2026।

धर्मनगरी हरिद्वार में आज एक भावुक और महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना घटी।

महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के परिवार  सदस्य पुरोहितों की मौजूदगी में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अस्थियां विसर्जन को हरिद्वार पहुंची और पवित्र गंगा में विधि-विधान से विसर्जित की गईं।

एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा विशेष रूप से अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे थे।

उन्होंने और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने वीआईपी घाट पर पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अस्थि विसर्जन की रस्म पूरी की।

इस मौके पर पूजा-अर्चना की सभी परंपराएं निभाई गईं। अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम सादगीपूर्ण लेकिन भावपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

प्रशासन और पुलिस ने वीआईपी घाट पर विशेष सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की थी। घाट पर पूरी तरह सतर्कता बरती गई ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से चले।

बता दें कि अजीत पवार की अस्थियों का विसर्जन देशभर में कई पवित्र स्थलों पर प्रस्तावित है,

जिसमें हरिद्वार पहला प्रमुख केंद्र रहा। एनवाईसी (राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस) कार्यकर्ता इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं,

जिसके तहत विभिन्न नदियों में अस्थियां प्रवाहित की जा रही हैं।

यह घटना महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी होने के कारण राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने का यह एक अनोखा तरीका अपनाया गया है।

ये भी पढ़ें:   Inauguration :- सीएम धामी ने किया सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub zCart Multi-Vendor eCommerce Marketplace Zebre – Freelancer & Agency Portfolio Minimal WP Theme Zedello – Consultant & Finance Business Elementor Template Kit Zeen | Next Generation Magazine WordPress Theme Zenit – Clean Photography WordPress Theme Zenix – Tech Startup & SaaS Elementor WordPress Theme ZenSpot – LifeStyle Blog WordPress Theme Zento – Modern & Lightweight Blog for WordPress Zenura – Yoga WordPress Theme Zenwares – Kitchen Interior & Appliances WooCommerce WordPress Theme