देहरादून – खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन की अपनी सुरक्षा में नियुक्त पुलिस कर्मी के साथ ड्यूटी के दौरान अभद्रता, गाली गलौच कर धक्का- मुक्की की और जान से मारने की दी थी धमकी। सुरक्षा में नियुक्त पुलिसकर्मी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया पूर्व विधायक खानपुर के विरुद्ध इससे पहले भी डालनवाला थाना प्रभारी के साथ अभद्रता करने तथा राजकार्य में बाधा डालने के संबंध में पूर्व में कोतवाली डालनवाला में पंजीकृत है।थाना डालनवाला पर आज 10 फरवरी 24 को आरक्षी गोकुल प्रसाद यादव हाल तैनाती पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार ने प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि वह पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार के सुरक्षा में 30 जनवरी 24 से तैनात था ।पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन अक्सर उनके साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और उनकी इच्छानुसार काम ना करने व उनके मन मुताबिक कोई कार्य ना होने पर अक्सर उनके साथ गाली-गलौज करते हैं और धमकी देते रहते हैं। 08 फरवरी 24 की रात करीब 20.30 बजे भी प्रणव सिंह चैम्पियन ने अपने मोहिनी रोड डालनवाला स्थित आवास पर उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए राजकीय कार्य में व्यवधान पैदा किया है। आरक्षी जनपद हरिद्वार में पोस्टेड है व आरक्षी ने हरिद्वार जाकर उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया व आज आरक्षी ने थाना डालनवाला पर अपनी शिकायत दी गई।इस शिकायत पर थाना डालनवाला पर आज शनिवार को मु0अ0सं0- 35/2024 धारा- 323/ 332/ 353/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया है।
पूर्व में 21 दिसम्बर 22 को थाना डालनवाला पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नंद किशोर भट्ट ने भी पूर्व विधायक खानपुर हरिद्वार प्रणव सिंह चैम्पियन के विरुद्ध थाना परिसर में आकर राजकीय कार्य में बाधा डालने व देख लेने की धमकी देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 341/2022, धारा- 186/353/506 भादवि पंजीकृत कराया गया था।
